HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Beautiful and long Nails: खूबसूरत और लंबे नाखुनों के लिए करें जोजोबा ऑयल से मालिश

Beautiful and long Nails: खूबसूरत और लंबे नाखुनों के लिए करें जोजोबा ऑयल से मालिश

जोजोबा ऑयल में विटामिन ई, बी कॉम्प्लेक्स और जिंक और कॉपर जैसे मिनरल्स मौजूद होते है, जो नाखूनों की ग्रोथ के लिए आवश्यक है। जोजोबा ऑयल बेहतरीन मॉइस्चराइज करने में हेल्प करता है और नाखूनों की सूखी परत को दूर करता है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Beautiful and long Nails:  खूबसूरत नाखुन हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगाते है। महिलाएं नाखुनों को खूबसूरत करने के लिए न जाने क्या क्या जतन नहीं करते है। आज हम आपको घर में नाखुनों (Nails) की ग्रोथ (Nail Growth) बढ़ाने के कुछ टिप्स बताने जा रहे है। नाखुनों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए जोजोबा ऑयल का इस्तेमाल बेहद फायदेमंद होता है।

पढ़ें :- Delhi News : अरविंद केजरीवाल के खिलाफ NIA जांच की उपराज्यपाल ने की सिफारिश ,आतंकी संगठन से फंड लेने का आरोप

जोजोबा ऑयल (Jojoba oil) में विटामिन ई, बी कॉम्प्लेक्स और जिंक और कॉपर जैसे मिनरल्स मौजूद होते है, जो नाखूनों की ग्रोथ के लिए आवश्यक है। जोजोबा ऑयल बेहतरीन मॉइस्चराइज करने में हेल्प करता है और नाखूनों की सूखी परत को दूर करता है। नाखूनों को हाइड्रेट करने के लिए आप जोजोबा ऑयल का यूज कर सकते है। इससे नाखून मजबूत होते है।

सूखी खुरदरी क्यूटिकल्स नाखूनों की ग्रोथ में बाधा डाल सकती है और हैंगनेल का कारण बन सकती है। जोजोबा ऑयल के गुण इसे क्यूटिक्लस को मुलायम बनाने और कंडीशनिंग करने के लिए सहायक होते है। अपने क्यूटिकल्स पर नियमित रुप से जोजोबा ऑयल की मालिश करें। इससे नाखुन मॉइस्चराइज होते है। जिससे सूखे, फटे या छीलेंगे नहीं।

इसके अलावा नाखून की ग्रोथ (Nail Growth) को बढ़ाने में मदद करता है। साथ ही नाखुन में फंगल इंफेक्शन से भी बचाता है। जोजोबा ऑयल में एंटी फंगल गुण होते है, जो फंगल संक्रमण (fungal infection) से लड़ने में हेल्प कर सकते है। जोजोबा ऑयल लगाने से गंभीर फंगल ठीक कर सकता है। इसके अलावा जोजोबा ऑयल से मालिश करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।

ऐसे करें इस्तेमाल

पढ़ें :- ये हमारे लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई है,मिलकर लड़ेंगे, जीतेंगे और देश के हालात बदल देंगे : राहुल गांधी

जोजोबा ऑयल (Jojoba oil)  से नाखुनों की मालिश करने के लिए सबसे पहले नाखुनों का नेल पॉलिश रिमूव करें। जोजोबा ऑयल (Jojoba oil)  को रुई डिप करके नाखुनों पर जोजोबा ऑयल से मालिश करें। अपनी उंगलियों से कुछ मिनट के लिए सर्कुलेशन मोशन में तेल से मसाज करें। यह ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करता है अवशोषण में हेल्प करता है और नाखुनों को आराम मिलता है। जोजोबा ऑयल को नाखुनों पर रातभर लगा रहने दें। सुबह साफ कर लें।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...