1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Benefits of Kalonji: भरवां सब्जी और अचार में इस्तेमाल होने वाले इस मसालें में छिपे हैं सेहत के गुण

Benefits of Kalonji: भरवां सब्जी और अचार में इस्तेमाल होने वाले इस मसालें में छिपे हैं सेहत के गुण

हमारे किचन में मौजूद तमाम मसालें ऐसे हैं जो न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने में बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। ऐसा ही मसाला है कलौंजी जो करीब करीब हर घर में मौजूद होता है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Benefits of Kalonji: हमारे किचन में मौजूद तमाम मसालें ऐसे हैं जो न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने में बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। ऐसा ही मसाला है कलौंजी जो करीब करीब हर घर में मौजूद होता है। इसका इस्तेमाल किसी भी प्रकार की भरवां सब्जी बनाने में या फिर अचार आदि बनाने के लिए किया जाता है। कई लोग कलौंजी में छिपे तमाम गुणों से अनजान होते है।

पढ़ें :- ईरान से आई तस्वीर ने वाशिंगटन से लेकर यरूशलम तक मचा हड़कंप, मोजतबा खामेनेई को नया सुप्रीम लीडर घोषित होने के बाद ईरानी बोले- हम झुकेंगे नहीं

कलौंजी (Kalonji) लगभग हर घर के रसोई घर में मौजूद रहती है पर इस्तेमाल सिर्फ करेला बनाने या आचार या भरवा में ही करते है। आज हम आपको कलौंजी में छिपी सेहत के खजाने के बारे में बताने जा रहे हैं।

क्या आप जानते हैं  खाली पेट कलौंजी (Kalonji) के बीजों का सेवन करने से आपकी याददाश्त क्षमता बढ़ती है। अगर आप मस्तिष्क विकास को बेहतर करना चाहते हैं, तो खाली पेट शहद और कलौंजी के बीजों का सेवन करें। इससे आपका मस्तिष्क विकास बेहतर होगा।

बुजुर्ग और छोटे बच्चों को कमजोर याददाश्त में सुधार करने के लिए कलौंजी और शहद खाने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आयुर्वेद में पुदीने की पत्तियों के साथ कलौंजी (Kalonji) के बीजों का सेवन करने की सलाह दी हाती है, जो आपकी याददाश्त को बढ़ा सकता है।

साथ ही यह अल्जाइमर रोग जैसे तंत्रिका संबंधी विकारों से बचाव करने में आपकी मदद करता है। इसके अलावा ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में कलौंजी (Kalonji) आपके लिए जादू का काम कर सकता है। यह ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव को निंयत्रित करता है। हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित रोगियों को नियमित रूप से खाली पेट गुनगुने पानी के साथ कलौंजी का तेल पीने की सलाह दी जाती है।

पढ़ें :- T20 World Cup 2026 Prize Money : वर्ल्ड चैंपियन भारत पर पैसों की बारिश, उपविजेता न्यूजीलैंड को मिले 14.65 करोड़, जानें किसको कितनी मिली इनामी राशि

साथ ही शारीरिक परेशानियों को दूर करने के साथ-साथ कलौंजी का इस्तेमाल दांतों की समस्याओं को दूर करने के लिए किया जा सकता है।

अगर आपके मसूड़ों में खून आता है या फिर आपके दांत कमजोर हैं, तो कलौंजी (Kalonji) आपके लिए रामबाण साबित हो सकता है। ओरल हेल्थ के लिए आप कलौंजी के तेल को सुबह और शाम दांतों पर लगाएं। इसके अलावा आप खाली पेट गुनगुने पानी में कलौंजी को उबालकर इसका सेवन भी कर सकते हैं। इससे आपके मसूड़ों को काफी लाभ पहुंच सकता है।

खाली पेट कलौंजी (Kalonji) के दाने का सेवन करने से टाइप-2 डायबिटीज के खतरे को कम किया जा सकता है। इसके सेवन से आप ब्लड शुगर को कंट्रोल कर सकते हैं। डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए सुबह खाली पेट कलौंजी से तैयार ब्लैक टी का सेवन करें। इससे आपको काफी लाभ हो सकता है।

ह्दय को स्वस्थ रखने में कलौंजी (Kalonji) काफी असरदार हो सकता है। यह शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में आपकी हेल्प करता है।

पढ़ें :- ईरान के नए सुप्रीम लीडर को अमेरिका-इजरायल ने खात्मे की दी धमकी, आग बबूला चीन बोला- किसी भी देश की संप्रभुता, सुरक्षा और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान जरूरी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...