1. हिन्दी समाचार
  2. ब्‍यूटी
  3. Benefits of lemon: बाल, स्किन के लिए ही नहीं सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है नींबू

Benefits of lemon: बाल, स्किन के लिए ही नहीं सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है नींबू

गर्मियों में शरीर में पानी की  कमी होने से डिहाइड्रेशन व तमाम परेशानियां होने लगती है। साथ ही स्किन और बालों में भी कई दिक्कतें होने लगती है। ऐसे  में नींबू का सेवन करना सेहत के लिए और नींबू के रस को लगाने से बाल और स्किन की समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Benefits of lemon:  में शरीर में पानी की  कमी होने से डिहाइड्रेशन व तमाम परेशानियां होने लगती है। साथ ही स्किन और बालों में भी कई दिक्कतें होने लगती है। ऐसे  में नींबू का सेवन करना सेहत के लिए और नींबू के रस को लगाने से बाल और स्किन की समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

पढ़ें :- ब्रेस्ट कैंसर का इलाज होने के बाद भी लौट सकता है कैंसर? डॉक्टर से पूछें ये चार महत्वपूर्ण सवाल

स्वाद में बेहद खट्टा नींबू में विटामिन सी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। नींबू सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है साथ ही तमाम बीमारियों से छुटकारा दिलाता है।

नींबू में विटामिन सी के अलावा विटामिन  ए,बी,फाइबर,प्रोटीन,कैल्शियम,आयरन समेत तमाम तरह के पोषक तत्व पाये जाते है। नींबू का सेवन करने से इम्युनिटी बेहतर होती है साथ ही वजन कम करता है। डेली नींबू के रस में एक चम्मच चीनी मिलाकर पीना सेहत के लिए फायदेमंद होता है।

नींबू न सिर्फ बालों के लिए बल्कि स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। बालों में नींबू का रस लगाने से डैंड्रफ से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा विटामिन सी अधिक मात्रा में पाये जाने के कारण हड्डियां मजबूत होती है। इतना ही नहीं नींबू के रस में कच्चा दूध मिलाकर लगाने से चेहरे से चेहरा दाग धब्बे दूर होते है।

अगर आपको हिचकी आने की दिक्कत आ रही है तो नींबू के रस में दो चम्मच काला नमक एक चम्मच शहद मिक्स करके पीने से आराम मिलेगी।

पढ़ें :- दिवाली से पहले अमूल ने आम जनता को दिया महंगाई का बड़ा झटका, इन उत्पाद के बढ़ाए दाम

इतना ही नहीं नींबू का रस पानी में डालकर एड़ियां साफ करने से एड़िया साफ होती है। इतना ही नहीं अगर पेट से संबंधित दिक्कतों से छुटकारा पाने के लिए नींबू के रस में शहद मिक्स करके पीने से आराम मिलती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...