1. हिन्दी समाचार
  2. ब्‍यूटी
  3. Beautiful feet: खोई चमक वापस लौट आयेगी इन चीजों को लगाने से खूबसूरत दिखेंगे आपके पैर

Beautiful feet: खोई चमक वापस लौट आयेगी इन चीजों को लगाने से खूबसूरत दिखेंगे आपके पैर

अधिकतर महिलाएं चेहरे की अच्छी देखभाल करती हैं ,लेकिन व्यस्तता की वजह से पैरों की ठीक ढंग से साफ सफाई नहीं हो पाती है। इसके चलते पैरो के तलवे गंदे रह जाते है और एड़िया आदि फटने लगती है।इसके अलावा टैनिंग और कई स्किन प्रॉब्लम्स होने लगती है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

अधिकतर महिलाएं चेहरे की अच्छी देखभाल करती हैं ,लेकिन व्यस्तता की वजह से पैरों की ठीक ढंग से साफ सफाई नहीं हो पाती है। इसके चलते पैरो के तलवे गंदे रह जाते है और एड़िया आदि फटने लगती है।इसके अलावा टैनिंग और कई स्किन प्रॉब्लम्स होने लगती है। आज हम आपको कुछ ऐसी चीजे बताने जा रहे है जिसे लगाने से पैरो की खोई चमक वापस लौट आयेगी।

पढ़ें :- Designer Outfit: राधिका मर्चेंट की खास साड़ी ने खींचा ध्यान, जानिए कितनी हो सकती है कीमत

स्किन टैनिंग और कई समस्याओं के लिए कॉफी बेहद फायदेमंद होती है। आप पैरों में स्क्रब की तरह इसे इस्तेमाल कर सकती है। इसके लिए आपको बस 2 चम्मच पिसी हुई कॉफी को 2 चम्मच चीनी और एक चम्मच नारियल तेल के साथ मिलाना है। जब आप इन तीनों चीजों को अच्छे से मिलाकर पेस्ट बना लेंगे तो फिर इसका थोड़ा हिस्सा लेकर पैरों पर मलें। फिर 15-20 मिनट लगाकर रखने के बाद पैर धो लें।

पैरों को साफ करने के लिए एक चुटकी शक्कर और एक चुटकी बेकिंग पाउडर में नींबू का रस मिलाएं और फिर स्क्रब तैयार करें। इसे पैरों पर लगाकर 10 मिनट तक सर्कुलर मोशन में अच्छी तरह मसाज करें। आप इससे पैर साफ करने के लिए टूथब्रश का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। पैरों को साफ करने के बाद पानी से धोएं और तौलिया से पोछें।

इसके अलावा गुलाब जल स्किन क्लींजर और मॉइस्चराइजर की तरह काम करता है। इसी के साथ चंदन भी प्राकृतिक स्किन लाइटनिंग में मदद करता है। इन दोनों चीजों को मिलाकर पेस्ट बनाएं और फिर इस मिक्स को अपनी एड़ियों पर लगाकर 15 मिनट तक मसाज करें। ठंडे पानी से धोने से पहले इसे सूखने दें। अच्छे से सूखने के बाद इसे हल्के हाथ से रगड़ते हुए धोएं और फिर पोंछे।

दादी-नानी और मम्मी की तरह आप भी प्यूमिक स्टोन और ब्रश की मदद से पैरों को साफ रख सकते हैं। ये दोनों चीजें लगभग सभी घरों में मौजूद होती हैं। ये डेड स्किन सेल्स को निकालने में मदद करता है। अगर आप रोजाना नहाते समय इन दोनों चीजों को यूज करेंगे तो पैर चमकेंगे।

पढ़ें :- Malaika Arora Skin Care Tips : मलाइका ने शेयर किया स्किन केयर रूटीन, 50 की उम्र में भी ग्लो करेगा आपका चेहरा

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...