1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. मोदी सरकार के मंसूबे को करेंगे फेल, आदिवासी भाइयों के जल, जंगल, जमीन की रक्षा करती रहेगी कांग्रेस पार्टी : राहुल गांधी

मोदी सरकार के मंसूबे को करेंगे फेल, आदिवासी भाइयों के जल, जंगल, जमीन की रक्षा करती रहेगी कांग्रेस पार्टी : राहुल गांधी

झारखंड (Jharkhand) के धनबाद (Dhanbad) में पहुंची 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' (Bharat Jodo Nyay Yatra) कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि पब्लिक सेक्टर यूनिट हिंदुस्तान की जनता की प्रॉपर्टी है, लेकिन मोदी सरकार (Modi Government) इन्हें चुनिंदा 2-3 अरबपतियों को पकड़ा रही है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

धनबाद। झारखंड (Jharkhand) के धनबाद (Dhanbad) में पहुंची ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ (Bharat Jodo Nyay Yatra) कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि पब्लिक सेक्टर यूनिट हिंदुस्तान की जनता की प्रॉपर्टी है, लेकिन मोदी सरकार (Modi Government) इन्हें चुनिंदा 2-3 अरबपतियों को पकड़ा रही है। मुझे लगता है थोड़े वक्त में झारखंड की स्टील इंडस्ट्री को भी ये अपने 2-3 मित्रों को पकड़ा देंगे। हम इसके खिलाफ खड़े हैं। आदिवासी भाइयों के जल, जंगल, जमीन की रक्षा कांग्रेस पार्टी (Congress Party) करती है और करती रहेगी। हम आपके साथ खड़े हैं। आपकी शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के लिए हम 24 घंटे काम करेंगे और आपको न्याय दिलवाकर रहेंगे।

पढ़ें :- 'कांग्रेस को देश की उपलब्धियां पसंद नहीं आ रही हैं,' कर्नाटक में बोले पीएम मोदी

आज सुबह धनबाद ज़िले में भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra)  के 22वें दिन की ज़बरदस्त शुरुआत हुई। धनबाद शहर के बिरसा मुंडा चौक का नाम भारत माता के एक वीर सपूत पर है। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की मूर्ति के पास खड़े होकर राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने जन सभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने जल-जंगल-ज़मीन की बात की और कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले श्रमिकों सहित पीएसयू के श्रमिकों के प्रति मोदी सरकार (Modi Government)  की अन्यायपूर्ण नीतियों को हाइलाइट किया। श्रमिक न्याय कांग्रेस के पांच न्याय एजेंडे का एक प्रमुख स्तंभ है। धनबाद से, अब हम आधुनिक भारत की औद्योगिक उपलब्धियों के प्रमुख केंद्रों में से एक, बोकारो स्टील सिटी की ओर बढ़ रहे हैं।

पढ़ें :- Arvinder Singh Lovely Resigns : आम चुनावों के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका, पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

पिछले साल हमने कन्याकुमारी से कश्मीर तक ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की थी, जिसका लक्ष्य देश को जोड़ना था। हमने देश को यह संदेश दिया कि कांग्रेस ‘नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान’ खोलती है। इस बार हमने मणिपुर से महाराष्ट्र तक की यात्रा शुरू की है, जिसमें हमने ‘न्याय’ शब्द जोड़ दिया है। ऐसा इसलिए क्योंकि आज देश में आर्थिक अन्याय हो रहा है। देश के चुनिंदा पूंजीपतियों को आपकी सारी संपत्ति सौंपी जा रही है। इसके साथ ही नोटबंदी और GST के कारण जो बेरोजगारी फैली है, यह यात्रा उसके खिलाफ है। पहले PSUs में आपको रोजगार मिलता था, उन सभी का एक-एक कर निजीकरण किया जा रहा है अगर ऐसा ही चलता रहा तो मोदी सरकार झारखंड की स्टील इंडस्ट्री भी अपने पूंजीपति मित्रों को सौंप देगी।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि  झारखंड में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ (Bharat Jodo Nyay Yatra)   को जनता का बेशुमार प्यार और समर्थन मिल रहा है। एकता में शक्ति का मंत्र लिए हम न्याय के महासंग्राम में लक्ष्य की ओर आगे बढ़ते रहेंगे

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...