कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) आज सोमवार को एकदम अलग अंदाज में नजर आएं। जब राहुल गांधी (Rahul Gandhi) साईकिल पर कोयला लादकर झारखंड की सड़कों पर निकल पड़े।
Rahul Gandhi’ set out to sell coal riding a bicycle: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) आज सोमवार को एकदम अलग अंदाज में नजर आएं। जब राहुल गांधी (Rahul Gandhi) साईकिल पर कोयला लादकर झारखंड की सड़कों पर निकल पड़े। सोशल मीडिया में राहुल गांधी की ये तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। सोशल मीडिया के प्लेटफार्म एक्स पर कांग्रेस ने इन तस्वीरों को शेयर किया है।
इन तस्वीरों के साथ कांग्रेस ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि-
झारखंड में एक युवा श्रमिक साइकिल पर करीब 200 किलो कोयला लेकर बेचने जा रहा था।
इस युवा ने बताया कि रोज तकरीबन 30-40 किलोमीटर चलना होता है। मेहनत के हिसाब से इस काम में आमदनी बेहद कम है।
भारत निर्माण में लगे इन श्रमिकों को उनकी मेहनत के बराबर मेहनताना मिले, उन्हें न्याय मिले…… pic.twitter.com/ecErDLjPnj
पढ़ें :- तेजप्रताप ने राजपाल यादव के परिवार को 11 लाख रुपये आर्थिक मदद देने का किया ऐलान, जेल में बंद हैं अभिनेता
— Congress (@INCIndia) February 5, 2024
झारखंड में एक युवा श्रमिक साइकिल पर करीब 200 किलो कोयला लेकर बेचने जा रहा था।
इस युवा ने बताया कि रोज तकरीबन 30-40 किलोमीटर चलना होता है। मेहनत के हिसाब से इस काम में आमदनी बेहद कम है।
भारत निर्माण में लगे इन श्रमिकों को उनकी मेहनत के बराबर मेहनताना मिले, उन्हें न्याय मिले… यही यात्रा का लक्ष्य है।
पढ़ें :- अमेरिका से डील नहीं, ढील हुई है... लोकसभा में ट्रेड डील पर अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा
यात्रा – जनता की समस्याओं को समझने की, सुनने की, उन्हें न्याय दिलाने की।
आपको बता दें कि झारखंड में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) का आज चौथा दिन है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने सोमवार को अपने यात्रा की शुरुआत रामगढ़ के महात्मा गांधी चौक से की। राहुल गांधी ने इस दौरान साइकिल पर कोयला ले जा रहे युवाओं से मुलाकात की। इतना ही नहीं इस दौरान राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कोयले से लदी साईकिल भी चलाई।
वहीं इन तस्वीरों को खुद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी शेयर किया है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि-
साइकिल पर 200-200 किलो कोयला लेकर रोज़ 30-40 किलोमीटर चलने वाले इन युवाओं की आय नाम मात्र है। बिना इनके साथ चले, इनके भार को महसूस किए, इनकी समस्याओं को नहीं समझा जा सकता। इन युवा श्रमिकों की जीवनगाड़ी धीमी पड़ी, तो भारत निर्माण का पहिया भी थम जाएगा।साइकिल पर 200-200 किलो कोयला लेकर रोज़ 30-40 किलोमीटर चलने वाले इन युवाओं की आय नाम मात्र है।
बिना इनके साथ चले, इनके भार को महसूस किए, इनकी समस्याओं को नहीं समझा जा सकता।
इन युवा श्रमिकों की जीवनगाड़ी धीमी पड़ी, तो भारत निर्माण का पहिया भी थम जाएगा। pic.twitter.com/T1nKoC6Mdw
पढ़ें :- “मेदांता और व्यापार मंडल का संयुक्त प्रयास, नौतनवा में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर”
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) February 5, 2024