HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Bharat Jodo Nyay Yatra : यूपी में आज करेगी प्रवेश, प्रियंका गांधी के साथ शामिल हो सकते हैं स्वामी प्रसाद-पल्लवी पटेल

Bharat Jodo Nyay Yatra : यूपी में आज करेगी प्रवेश, प्रियंका गांधी के साथ शामिल हो सकते हैं स्वामी प्रसाद-पल्लवी पटेल

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) शुक्रवार को प्रदेश की सीमा में प्रवेश करेगी। चंदौली के नौबतपुर से पदयात्रा करते हुए यात्रा पड़ाव बाजार में रात्रि विश्राम करेगी। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) प्रधानमंत्री मोदी के आदर्श गांव डोमरी में रात्रि विश्राम करेंगे।

By संतोष सिंह 
Updated Date

वाराणसी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) शुक्रवार को प्रदेश की सीमा में प्रवेश करेगी। चंदौली के नौबतपुर से पदयात्रा करते हुए यात्रा पड़ाव बाजार में रात्रि विश्राम करेगी। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) प्रधानमंत्री मोदी के आदर्श गांव डोमरी में रात्रि विश्राम करेंगे। इसके लिए अवधूत भगवान राम समाधि स्थल के पास मिलिट्री ग्राउंड में टेंट लगाया गया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय (Congress State President Ajay Rai) , प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय (State in-charge Avinash Pandey)  सहित तमाम नेता वाराणसी में देर शाम तक तैयारियों में जुटे रहे।

पढ़ें :- Mangesh Yadav Encounter Case : यूपी डीजीपी ,बोले-पूरी कार्रवाई निष्पक्ष तरीके से हुई, एसटीएफ ने जारी किया फुटेज

भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) चंदौली से वाराणसी, भदोही, प्रयागराज, प्रतापगढ़ होते हुए 19 फरवरी को अमेठी पहुंचेगी। यहां से रायबरेली होते हुए 20 को लखनऊ आएगी। 21 फरवरी को लखनऊ से होते हुए उन्नाव और कानपुर के रास्ते 22 को झांसी पहुंचेगी। यात्रा के दौरान विभिन्न वर्ग के लोगों से राहुल गांधी संवाद करेंगे, कई स्थानों पर जनसभाएं भी होंगी। लखनऊ में यात्रा के प्रबंधन को लेकर बृहस्पतिवार को प्रदेश केसह प्रभारी धीरज गुर्जर ने पार्टी नेताओं के साथ बैठक की। इस दौरान पूर्व मंत्री नकुल दुबे, शरद मिश्रा, मुकेश सिंह चौहान, वेद प्रकाश त्रिपाठी, शिव पांडेय, अनामिका यादव, अर्चना राठौर, ममता चौधरी आदि मौजूद रहे।

यात्रा में शामिल होंगे स्वामी प्रसाद और पल्लवी पटेल

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) में कई सपा नेता भी शामिल होंगे। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (SP President Akhilesh Yadav) पहले ही इसकी घोषणा कर चुके हैं। बृहस्पतिवार को सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) और पल्लवी पटेल (Pallavi Patel) ने भी यात्रा में शामिल होने की बात कही है। स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) ने कहा कि वह पूर्व में निर्धारित कार्यक्रमों के बीच न्याय यात्रा में शामिल होंगे। हालांकि कहां शामिल होंगे, अभी यह स्पष्ट नहीं किया है। विधायक डाॅ. पल्लवी पटेल (Pallavi Patel) ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उनकी कोशिश होगी कि वाराणसी में ही यात्रा में शामिल हों। वे 18 को प्रयागराज में होने वाली जनसभा में भी मौजूद रहेंगी।

पढ़ें :- बृजभूषण शरण सिंह ने एनकाउंटर और बुलडोजर एक्शन पर तीखी प्रतिक्रिया, बोले-यूपी पुलिस प्रमोशन और पैसे के लिए कर रही है एनकाउंटर
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...