HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा का टेंट जलाने की कोशिश, चार लोगों को पुलिस ने पकड़ा

Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा का टेंट जलाने की कोशिश, चार लोगों को पुलिस ने पकड़ा

कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही है। इस बीच खबर आ रही है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के लिए बने एक टेंट में आग लगाने की कोशिश की गई। मीडिया रिपोर्ट की माने तो सवाईमाधोपुर के बामनवास में सोमवार देर रात कुछ अज्ञात लोग टेंट में आग लगाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान एक कांग्रेस कार्यकर्ता ने पुलिस को सूचना दी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही है। इस बीच खबर आ रही है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के लिए बने एक टेंट में आग लगाने की कोशिश की गई। मीडिया रिपोर्ट की माने तो सवाईमाधोपुर के बामनवास में सोमवार देर रात कुछ अज्ञात लोग टेंट में आग लगाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान एक कांग्रेस कार्यकर्ता ने पुलिस को सूचना दी।

पढ़ें :- कपिल सिब्बल चुने गए सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के नए अध्यक्ष, CJI डी वाई चंद्रचूड़ ने दी बधाई

टेंट में गोवंश छोड़कर की आग लगाने की कोशिश
मीडिया रिपोर्ट की माने तो सवाईमाधोपुर के बामनवास में सोमवार देर रात 10 से 15 लोगों ने टेंट में गोवंश छोड़कर आग लगाने की तैयारी कर रहे थे। इसकी जानकारी होने पर कांग्रेस ने पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी वहां से भागने लगे। पुलिस ने आरोपियों का पीछा किया और चार बदमाशों को पकड़ लिया।

कांग्रेस नेता ने दर्ज कराया केस
मामले को लेकर कांग्रेस नेता ज्ञानचंद मीना ने मलारना डूंगर थाने में रिपोर्ट दी। उन्होंने बताया कि सोमवार रात 12 बजे भारत जोड़ो यात्रा के लिए टोंड गांव में खाना बनाया जा रहा था। इसी दौरान कैंप के लिए लगे हुए टेंट में एक कार और चार-पांच बाइक पर 10 से 15 लोग आए। उन्होंने ध्यान भटकाने के लिए गोवंश छोड़ दी। जब कार्यकर्ता गोवंश भगाने गए तो एक कार्यकर्ता ने बदमाशों की बातें सुन ली।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...