HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Body Shaming को लेकर छलका Bharti Singh का दर्द, फूट-फूटकर रोते हुए बोली …

Body Shaming को लेकर छलका Bharti Singh का दर्द, फूट-फूटकर रोते हुए बोली …

मलाइका अरोड़ा का शो (Malaika Arora's show) 'मूविंग इन विद मलाइका' (moving in with malaika) इन दिनों बहुत पसंद किया जा रहा है। जी दरअसल इस शो में सेलेब्स अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में दिल खोलकर बात करते हैं। अब शो में करण जौहर के बाद कॉमेडियन भारती सिंह (Comedian Bharti Singh) पहुंची हैं।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मुंबई: मलाइका अरोड़ा का शो (Malaika Arora’s show) ‘मूविंग इन विद मलाइका’ (moving in with malaika) इन दिनों बहुत पसंद किया जा रहा है। जी दरअसल इस शो में सेलेब्स अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में दिल खोलकर बात करते हैं। अब शो में करण जौहर के बाद कॉमेडियन भारती सिंह (Comedian Bharti Singh) पहुंची हैं।

पढ़ें :- कंगना खुद की तुलना सदी के महानायक अमिताभ बच्चन से करती नजर आईं,सोशल मीडिया पर चर्चाओं को दिया जन्म

आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) की गेस्ट बनकर पहुंची भारती सिंह (Bharti Singh) ने ट्रोलर्स को आड़े हाथों लिया। दरअसल उन्होंने मलाइका (Malaika Arora) की उम्र, कपड़े और पर्सनल लाइफ को लेकर ट्रोल करने वालों को करारा जवाब दिया।

हमेशा सबको हंसाने वाली भारती मलाइका (Malaika Arora) के शो में उस वक्त इमोशन हो गई जब मलाइका ने उनके मोटापे पर किए गए कुछ कमेंट्स पढ़े। हालांकि भारती सिंह (Malaika Arora) ने अपने ही अंदाज में ट्रोलर्स को मजा भी चखा दिया।

दरअसल मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora)  से बात करते हुए भारती सिंह ने बताया कि किस तरह से लोग उनके मोटापे की वजह से ट्रोल करते हैं। इसी के साथ भारती ने बताया कि कई बार घर में भी वो मोटापे को लेकर ताने सुन चुकी हैं। वहीं चैट शो में मलाइका कहती हैं- ‘जिस तरह से मैं ट्रोल होती हूं, उसी तरह आपको भी ट्रोल किया जाता है’।

तो इसके जवाब में भारती सिंह (Malaika Arora) कहती हैं- ‘मैं बाहर नहीं बल्कि घर पर भी ट्रोल हो चुकी हूं। खूब ताने सुने हैं। कभी आपने खाने में एक पराठा ज्यादा खा लिया, तो घरवाले तुरंत कहने लगते थे बस कर लड़कियां इतना नहीं खाती हैं। तेरी शादी नहीं होगी। अब इस समय लोग भारती के जवाबों को पसंद कर रहे हैं।

पढ़ें :- गोविंदा और भांजे कृष्णा के बीच रिश्ते इस वजह से हुए थे खराब; अभिनेता ने खुद किया बड़ा खुलासा
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...