1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lucknow News: 22 जनवरी को बंद रहेगी भूलभुलैया, छोटा और बड़ा इमामबाड़ा, DM ने दिए आदेश

Lucknow News: 22 जनवरी को बंद रहेगी भूलभुलैया, छोटा और बड़ा इमामबाड़ा, DM ने दिए आदेश

22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह को देखते हुए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का बड़ा इमामबाड़ा, छोटा इमामबाड़ा भूल भूलभलैया और पिक्चर आर्ट गैलरी बंद रहेगी। यह आदेश लखनऊ डीएम ने दिया है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

लखनऊ। 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह को देखते हुए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का बड़ा इमामबाड़ा, छोटा इमामबाड़ा भूल भूलभलैया और पिक्चर आर्ट गैलरी बंद रहेगी। यह आदेश लखनऊ डीएम ने दिया है। 22 जनवरी को अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर आदेश दिया है। हुसैनाबाद ट्रस्ट ने पर्यटकों के लिए बंद रखने का आदेश दिया हैं ।

पढ़ें :- दिवाली से पहले अमूल ने आम जनता को दिया महंगाई का बड़ा झटका, इन उत्पाद के बढ़ाए दाम

प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लखनऊ डीएम ने आदेश दिया है कि बड़ा इमामबाड़ा प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बंद रहेगा। हुसैनाबाद ट्रस्ट ने पर्यटकों के लिए बंद का आदेश दिया है। लखनऊ जिलाधिकारी हुसैनाबाद ट्रस्ट के अध्यक्ष हैं। 22 जनवरी को बड़ा इमामबाड़ा और छोटा इमामबाड़ा बंद रहेगा। इसके साथ ही भूल भुलैया, पिक्चर आर्ट गैलरी भी बंद रखने के आदेश दिए गए हैं।

लखनऊ में धारा 144 लागू

लखनऊ में धारा 144 लागू कर दी गई है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान परिसर और आगंतुकों की उच्च स्तरीय सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अयोध्या में भव्य राम मंदिर को कठोर सुरक्षा विवरणों से ढंक दिया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार के विशेष सुरक्षा बल (एसएसएफ) द्वारा तीन-स्तरीय सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। मंदिर की सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ और पीएसी को तैनात किया गया है।

पढ़ें :- Cyclone Murasu : प्रकाशम बैराज के सभी 70 गेट खोले गए, कृष्णा नदी में छोड़ा गया 71,000 क्यूसेक पानी

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...