स्वास्थ्य विभाग में लापरवाही करने वाले चिकित्साधिकारियों पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बड़ी कार्रवाई की है। 17 चिकित्साधिकारियों को सेवा से बर्खास्त करने के निर्देश दिए हैं। डिप्टी सीएम की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है।
लखनऊ। स्वास्थ्य विभाग में लापरवाही करने वाले चिकित्साधिकारियों पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बड़ी कार्रवाई की है। 17 चिकित्साधिकारियों को सेवा से बर्खास्त करने के निर्देश दिए हैं। डिप्टी सीएम की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि, स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर लापरवाही बरतने वालों अभी कई अन्य अफसरों और चिकित्साधिकारियों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि, जनमानस की सेवा का दायित्व मिलना व स्वास्थ्य सेवा प्रदान करना सौभाग्य है। मरीजों की सेवा ईश्वर की सेवा है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनुशासनहीनता का कोई स्थान नहीं है।
जनमानस की सेवा का दायित्व मिलना व स्वास्थ्य सेवा प्रदान करना सौभाग्य है, मरीजों की सेवा ईश्वर की सेवा है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनुशासनहीनता का कोई स्थान नहीं है।
चिकित्सकीय सेवाओं को आम नागरिकों को प्रदान किये जाने में लापरवाही बरतने तथा ड्यूटी से लंबे समय तक बिना…
— Brajesh Pathak (@brajeshpathakup) July 11, 2024
पढ़ें :- लखनऊ पुलिस का साइबर जागरूकता अभियान “Sabki Neeyat Saaf Nahi Hoti” शुरू
चिकित्सकीय सेवाओं को आम नागरिकों को प्रदान किये जाने में लापरवाही बरतने तथा ड्यूटी से लंबे समय तक बिना सूचना के अनुपस्थित रहने वाले प्रदेश के विभिन्न जनपदों में कार्यरत 17 चिकित्साधिकारियों को सेवा से बर्खास्त किये जाने के निर्देश प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य को मेरे द्वारा दिये गए हैं।