HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. बड़ी खबर: मोदी सरकार ने बदला खेल रत्न पुरस्कार का नाम, अब मेजर ध्यानचंद के नाम पर होगा अवॉर्ड

बड़ी खबर: मोदी सरकार ने बदला खेल रत्न पुरस्कार का नाम, अब मेजर ध्यानचंद के नाम पर होगा अवॉर्ड

केंद्र की मोदी सरकार (Modi government at the center) ने शुक्रवार को बड़ा फैसला लिया है। शुक्रवार को मोदी सरकार (Modi government) ने खेल रत्न पुरस्कार (Khel Ratna Award)  का नाम बदल दिया है। अब हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार (Major Dhyan Chand Khel Ratna Award) के नाम से जाना जाएगा।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। केंद्र की मोदी सरकार (Modi government at the center) ने शुक्रवार को बड़ा फैसला लिया है। शुक्रवार को मोदी सरकार (Modi government) ने खेल रत्न पुरस्कार (Khel Ratna Award)  का नाम बदल दिया है। अब हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार (Major Dhyan Chand Khel Ratna Award) के नाम से जाना जाएगा।

पढ़ें :- UP by-election: सपा ने मीरापुर से सुम्बुल राणा को बनाया प्रत्याशी, इससे पहले इन सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का किया था एलान

वहीं, इससे पहले ये अवॉर्ड पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी (Former Prime Minister Rajiv Gandhi) के नाम हुआ करता था। टोक्यो में चल रहे ओलंपिक खेल (Olympic Games) के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने ट्वीट के जरिए इसकी जानकारी दी है।

उन्होंने कहा कि मुझे पूरे भारत के नागरिकों से खेल रत्न पुरस्कार (Khel Ratna Award) का नाम मेजर ध्यानचंद (Major Dhyan Chand) के नाम पर रखने के लिए कई अनुरोध ​प्राप्त हो रहे हैं। उनकी भावना का सम्मान करते हुए, खेल रत्न पुरस्कार को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार कहा जाएगा।

खेल रत्न का इतिहास
बता दें कि, इस अवार्ड को 1991-92 में शुरू किया गया था। तब इसका नाम देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी (Former Prime Minister Rajiv Gandhi) के नाम पर रखा गया था। इस अवार्ड की स्थापना का मुख्य उद्देश्य खेल के क्षेत्र में सराहना और जागरूकता फैलाना है। साथ ही खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनकी प्रतिष्ठा बढ़ाना है, ताकि वह समाज में और ज्यादा सम्मान प्राप्त कर सकें।

पढ़ें :- जब से दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तबसे हमने वाल्मीकि समाज के हित में कई निर्णय लिए: केजरीवाल
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...