HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. बिहार
  3. Bihar News: सुशासन बाबू के राज में नहीं थम रहा पुल के गिरने का सिलसिला, 24 घंटे में सारण में फिर गिरा तीसरा पुल

Bihar News: सुशासन बाबू के राज में नहीं थम रहा पुल के गिरने का सिलसिला, 24 घंटे में सारण में फिर गिरा तीसरा पुल

बिहार में बीते कई दिनों से लगातार पुलों के गिरने का सिलसिला जारी है। सारण में 24 घंटे के अंदर तीसरा पुल ध्वस्त हो गया। इस पुल के टूटने के बाद बनियापुर के दो पंचायतों सरेया और सतुआ को जोड़ने वाला पुल अनियमितता का भेंट चढ़ गया। वहीं, अब इस पुल के टूटने के बाद बरसात में दर्जनों गांवा से संपर्क टूट गया है। इस कारण ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Bihar News:  बिहार में बीते कई दिनों से लगातार पुलों के गिरने का सिलसिला जारी है। सारण में 24 घंटे के अंदर तीसरा पुल ध्वस्त हो गया। इस पुल के टूटने के बाद बनियापुर के दो पंचायतों सरेया और सतुआ को जोड़ने वाला पुल अनियमितता का भेंट चढ़ गया। वहीं, अब इस पुल के टूटने के बाद बरसात में दर्जनों गांवा से संपर्क टूट गया है। इस कारण ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है।

पढ़ें :- 15 दिन में 12 पुलों का गिरना कोई सामान्य घटना नहीं, यह भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा है: तेजस्वी यादव

बताया जा रहा है कि, यह पुल सतुआ पंचायत और सरैया पंचायत को जोड़ने वाला मुख्य पुल था। पुल के दोनों तरफ ग्रामीण खेती करते हैं। साथ ही इंटर कॉलेज होने के चलते सरेया के छात्र छात्राओं को विद्यालय जाने के लिए एकमात्र यही सहारा था। पुल टूटने और नदी में पानी होने से लोगो को काफी परेशानियों का सामना करना होगा।

बीते कई दिनों से बिहार के विभिन्न हिस्सों में कई पुल टूट चुके हैं। सीवान में एक के बाद एक तीन पुल टूटे थे। बता दें कि पिछले 16 दिनों में सीवान, सारण, मधुबनी, अररिया, पूर्वी चंपारण और किशनगंज जिलों में कुल मिलाकर 10 पुल ढह गए। वहीं, अब लगातार पुल के टूटने के बाद अब विपक्षी दलों ने सरकार पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही पुल निर्माण के दौरान ​लगाई कई सामग्री पर भी सवाल उठने लगे हैं। कहा जा रहा है कि, घटिया निर्माण होने के कारण पुल गिर रहे हैं।

 

पढ़ें :- Bihar News: पटना में तीन साल की मासूम बच्ची की गोली मार कर हत्या, इलाके में सनसनी
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...