इसी के साथ उनके लिए ये जन्मदिन और भी स्पेशल क्योंकि बेबी वामिका के साथ ये उनका पहला बर्थडे बना रही रही है।अनुष्का शर्मा के जन्मदिन के मौके पर बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर खान ने भी एक स्पेशल तस्वीर पोस्ट करके उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है।
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का आज जन्मदिन है। इस खास मौके पर एक्ट्रेस को देश और विश्वभर में मौजूद उनके फैंस बधाई संदेश भेज रहे हैं। अनुष्का अपने इस स्पेशल दिन को अपने परिवार के साथ सेलिब्रेट कर रही है।
इसी के साथ उनके लिए ये जन्मदिन और भी स्पेशल क्योंकि बेबी वामिका के साथ ये उनका पहला बर्थडे बना रही रही है।अनुष्का शर्मा के जन्मदिन के मौके पर बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर खान ने भी एक स्पेशल तस्वीर पोस्ट करके उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है।
करीना कपूर ने इंस्टाग्राम पर अनुष्का की शादी की फोटोज को शेयर करते हुए लिखा, “पथ प्रदर्शक अनुष्का शर्मा को हैप्पी बर्थडे।” अनुष्का ने स्टाइल हो या फिर अपनी पब्लिक इमेज, हर चीजों को बखूभी संभाला और उससे नया ट्रेंड सेट किया है। यही वजह है कि करीना ने उन्हें पथ-प्रदर्शक कहकर उनकी सराहना की।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अनुष्का शर्मा इन दिनों अपने मदरहुड को काफी एन्जॉय कर रही हैं और बेबी वामिका (Vamika) के साथ अपना अधिक से अधिक समय बिता रही हैं। पति विराट कोहली के क्रिकेट मैच के बीच भी वो अपनी बेटी को लेकर उनका साथ देने पहुंचती हैं। अनुष्का ने इस वर्ष 11 जनवरी को बेबी वामिका को जन्म दिया था जिसकी खुशखबरी विराट कोहली ने अपने सोशल मीडिया के द्वारा सभी के साथ शेयर की थी।
पढ़ें :- आयुष शर्मा की जगह किसी कुत्ते को लॉन्च कर देना चाहिए, वाले ट्रोलर्स के बयान पर रो पड़े एक्टर
View this post on Instagram