HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भाजपा ने 23 राज्यों में प्रभारी और सह-प्रभारी किया घोषित, संबित पात्रा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

भाजपा ने 23 राज्यों में प्रभारी और सह-प्रभारी किया घोषित, संबित पात्रा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शुक्रवार को हरियाणा, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और ओडिशा जैसे बड़े राज्यों समेत देश भर के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अपने प्रभारी और सह-प्रभारी घोषित कर दिए हैं। हाल ही में सांसद बने संबित पात्रा (Sambit Patra) को भी इसमें बड़ी जिम्मेदारी मिली है और उन्हें पूर्वोत्तर का समन्वयक बनाया गया है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शुक्रवार को हरियाणा, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और ओडिशा जैसे बड़े राज्यों समेत देश भर के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अपने प्रभारी और सह-प्रभारी घोषित कर दिए हैं। हाल ही में सांसद बने संबित पात्रा (Sambit Patra) को भी इसमें बड़ी जिम्मेदारी मिली है और उन्हें पूर्वोत्तर का समन्वयक बनाया गया है।

पढ़ें :- मोदी सरकार का अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में पूरी तरह से विफल होना बेरोज़गारी संकट का है मूल कारण : जयराम रमेश

भाजपा ने जिन प्रमुख राज्यों के प्रभारी घोषित किए हैं, उनमें से बिहार में विनोद तावड़े को जिम्मेदारी मिली है। उनके साथ सह-प्रभारी के तौर पर दीपक प्रकाश रहेंगे, जो सांसद भी हैं। विनोद तावड़े फिलहाल राष्ट्रीय महासिचव हैं और संगठन में उनका बड़ा कद है। अरुणाचल प्रदेश में विधायक अशोक सिंघल को प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा अंडमान निकोबार का प्रभारी रघुनाथ कुलकर्णी को बनाया गया है। छत्तीसगढ़ के प्रभारी विधायक नितिन नबीन बनाए गए हैं। दादरा एवं नागर हवेली का प्रभारी दुष्यंत पटेल को बनाया गया है। गोवा की जिम्मेदारी आशीष सूद को मिली है।

पढ़ें :- जन सुराज पार्टी बीजेपी की बी-टीम, राजद कार्यकर्ता दल विरोधी काम न करें अन्यथा उन पर होगी कड़ी कार्रवाई : जगदानंद सिंह

हरियाणा में राजस्थान के नेता को मिला प्रभार, यूपी के नेता बने सहप्रभारी

हरियाणा में डॉ. सतीश पुनिया को प्रभारी बनाया गया है। वहीं सुरेंद्र सिंह नागर को सह-प्रभारी के तौर पर जिम्मा मिला है। वह राज्यसभा के सांसद भी हैं। हिमाचल प्रदेश का प्रभारी श्रीकांत शर्मा को बनाया गया है और उनके साथ संजय टंडन सह-प्रभारी के तौर पर रहेंगे। जम्मू-कश्मीर में तरुण चुग प्रभारी होंगे और उनके साथ आशीष सूद सह-प्रभारी बने हैं।

झारखंड के प्रभारी  लक्ष्मीकांत वाजपेयी, कर्नाटक में कौन

उत्तर प्रदेश में भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे लक्ष्मीकांत वाजपेयी को झारखंड का प्रभारी बनाया गया है। कर्नाटक में डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल प्रभारी होंगे और उनके साथ सुधाकर रेड्डी को भी जिम्मा मिला है। केरल का प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर को बनाया गया है। उनके साथ अपराजिता सारंगी सह-प्रभारी होंगी।

मध्य प्रदेश के प्रभारी की कमान महेंद्र सिंह को मिली, दिल्ली से कौन

पढ़ें :- राहुल गांधी, बोले- BJP अयोध्या में जैसे हारी, वैसे ही गुजरात में भी हारने जा रही है , सिर्फ आपको डरना नहीं है

अब मध्य प्रदेश की बात करें तो यहां विधान परिषद सदस्य महेंद्र सिंह को कमान मिली है, जो यूपी के हैं। उनके साथ दिल्ली के पूर्व अध्यक्ष सतीश उपाध्याय होंगे। मणिपुर में सांसद अजीत गोपछड़े और अनिल एंटनी को भेजा गया है। इसके अलावा मिजोरम का प्रभार देवेश कुमार को मिला है। नागालैंड का प्रभार अनिल एंटनी को दिया गया है। ओडिशा में विजयपाल सिंह तोमर और लता उसेंडी को प्रभार मिला है। पुदुचेरी में निर्मला कुमार सुराना प्रभारी होंगे। पंजाब के प्रभारी गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपानी होंगे और उनके साथ नरेंद्र सिंह होंगे।

पूर्वोत्तर में संबित पात्रा समेत इन दो नेताओं को मिला जिम्मा

इसके अलावा सिक्किम का प्रभारी दिलीप जायसवाल को बनाया गया है। उत्तराखंड के प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम और रेखा वर्मा रहेंगे। सबसे अहम यह है कि भाजपा ने पूर्वोत्तर राज्यों के लिए समन्वयक का भी ऐलान किया है। यह जिम्मेदारी संबित पात्रा को दी गई है, जबकि वी. मुरलीधरण सह-संयोजक होंगे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...