1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. भाजपा सरकार एससी, एसटी और ओबीसी के आरक्षण पर बारी-बारी से डकैती डाल रही : स्वामी प्रसाद मौर्य

भाजपा सरकार एससी, एसटी और ओबीसी के आरक्षण पर बारी-बारी से डकैती डाल रही : स्वामी प्रसाद मौर्य

समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने आरक्षण के मुद्दे पर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, भाजपा की सरकार आरक्षण पर लगातार तलवार चल रही है। एससी, एसटी और ओबीसी के आरक्षण पर बारी-बारी से डकैती डाल रही है। उन्होंने आयुर्वेद फार्मासिस्ट की भर्ती का विज्ञापन शेयर करके हमला बोला है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने आरक्षण के मुद्दे पर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, भाजपा की सरकार आरक्षण पर लगातार तलवार चल रही है। एससी, एसटी और ओबीसी के आरक्षण पर बारी-बारी से डकैती डाल रही है। उन्होंने आयुर्वेद फार्मासिस्ट की भर्ती का विज्ञापन शेयर करके हमला बोला है।

पढ़ें :- 'हम इस डर में जीते थे कि कोई नया केस न कर दे, हमें जेल न भेज दे, या मरवा न दे...' पप्पू यादव का जेल से छूटने के बाद छलका दर्द

स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक्स पर​ लिखा कि, रामराज्य की सरकार में फिर से हुआ आरक्षण घोटाला। आयुर्वेद फार्मासिस्ट के 1002 पदों की निकली भर्ती, जिसमें पिछड़ो के लिए 27% आरक्षण के सापेक्ष 270 पदों पर आरक्षण के बजाय मात्र 126 पदों पर ही मिला आरक्षण।

पढ़ें :- पुलवामा आतंकी हमले की 7वीं बरसी आज, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

इसके साथ ही आगे उन्होंने लिखा कि, जबकि ईडब्लूएस को 10% आरक्षण के हिसाब से शत-प्रतिशत दिया गया लाभ। भाजपा सरकार लगातार आरक्षण पर लगातार चला रहीं तलवार, एससी, एसटी, ओबीसी के आरक्षण पर बारी-बारी से डाल रही डकैती। सत्ता पक्ष के एससी, एसटी, ओबीसी के नेता धृतराष्ट्र बनकर देख रहे हैं यह पाप। जागो बहुजन, जागो।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...