1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. केते एक्सटेंशन के लिए वन एवं पर्यावरण को दी मंज़ूरी, यह छत्तीसगढ़ को “अडानीगढ़” बनाने की ओर भाजपा का एक और कदम: भूपेश बघेल

केते एक्सटेंशन के लिए वन एवं पर्यावरण को दी मंज़ूरी, यह छत्तीसगढ़ को “अडानीगढ़” बनाने की ओर भाजपा का एक और कदम: भूपेश बघेल

कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र की मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, भाजपा सरकार को जनता और जनहित की कोई चिंता नहीं है। भारी विरोध के बाद भी केते एक्सटेंशन के लिए वन एवं पर्यावरण की मंजूरी दे दी गयी है। इसके साथ ही, कांग्रेस नेता ने कई अहम दस्तावेज भी शेयर किया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र की मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, भाजपा सरकार को जनता और जनहित की कोई चिंता नहीं है। भारी विरोध के बाद भी केते एक्सटेंशन के लिए वन एवं पर्यावरण की मंजूरी दे दी गयी है। इसके साथ ही, कांग्रेस नेता ने कई अहम दस्तावेज भी शेयर किया है।

पढ़ें :- लखनऊ के गौतमपल्ली थाने में ढाई लाख वसूली कांड में सीएम योगी का बड़ा एक्शन, SHO समेत पूरे स्टाफ को किया लाइन हाजिर

भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, अडानी के नाम हुआ जंगल! छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने भारी विरोध के बावजूद केते एक्सटेंशन के लिए वन एवं पर्यावरण की मंज़ूरी दे दी है। मतलब यह कि 1700 हेक्टेयर जंगल की कटाई होगी। ऐतिहासिक महत्व वाली रामगढ़ की पहाड़ियों पर ख़तरा मंडराता रहेगा।

उन्होंने आगे लिखा, यह छत्तीसगढ़ को “अडानीगढ़” बनाने की ओर भाजपा का एक और कदम है। साबित हो गया कि भाजपा को जनता और जनहित की कोई चिंता नहीं है। कांग्रेस राज्य की जनता के साथ मिलकर इस मंज़ूरी का भरपूर विरोध करेगी।

 

पढ़ें :- अवध ओझा का सनसनीखेज दावा, बोले- देश में जिस दिन खाना बंद हो जाएगा उस दिन होगी क्रांति, भूखा आदमी मरने से पहले मारेगा

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...