1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बीजेपी बन गई है भू- माफिया पार्टी, लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने पर कही ये बात : अखिलेश यादव

बीजेपी बन गई है भू- माफिया पार्टी, लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने पर कही ये बात : अखिलेश यादव

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने शनिवार को बलरामपुर जिले में पहुंचे थे। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए कहा कि जल्द ही सीट शेयरिंग हो जाएगी। इंडिया गठबंधन (INDIA Alliance) के सवाल पर कहा कि जीत व सीट के फार्मूले पर जल्द टिकट बंटवारा हो जाएगा।

By संतोष सिंह 
Updated Date

बलरामपुर। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने शनिवार को बलरामपुर जिले में पहुंचे थे। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए कहा कि जल्द ही सीट शेयरिंग हो जाएगी। इंडिया गठबंधन (INDIA Alliance) के सवाल पर कहा कि जीत व सीट के फार्मूले पर जल्द टिकट बंटवारा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा महंगाई और बेरोजगारी की चिंता नहीं कर रही है। भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी (BJP leader Lal Krishna Advani) को भारत रत्न (Bharat Ratna) दिए जाने के सवाल पर श्री यादव ने कहा कि कहा कि भाजपा के लिए यह वोट बैंक साधने का तरीका है। बिखर रहे वोटों को सहेजने के लिए यह सम्मान दिया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल झूठ बोलती है।

पढ़ें :- राहुल गांधी ने पीएम मोदी से दागा सवाल, बोले- हर संकट में सबसे पहले गरीब क्यों मरता है

भू- माफिया पार्टी है भाजपा

सपा मुखिया ने कहा कि पुण्य कार्य में भी जमीन घोटाला हुए है, वह भी गोंडा, बलरामपुर व अयोध्या जैसी जगहों पर तो सोचिये किस पार्टी के शासन में कौन जमीन घोटाला कर रहा है?  साफ कहा कि जमीन घोटाला बीजेपी वाले कर रहे हैं, जांच करके देखिए। कहीं भी जमीन कब्जा हो रही है तो भाजपा वाले शामिल हैं। बीजेपी अब भू- माफिया पार्टी बन गई है।

सपा से गैसड़ी विधायक (Gasdi MLA from SP) रहे डॉ. शिव प्रताप यादव (Dr. Shiv Pratap Yadav) को श्रद्धांजलि देने उनके पैतृक आवास पहलवारा पंहुचे सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सपा नेता के निधन को अपूर्णनीय क्षति बताया। कहा कि एसपी यादव (SP Yadav) जमीन से जुड़े और जिम्मेदार नेता थे।

पढ़ें :- राघव चड्ढा ने किताब के साथ किया पोस्ट, लिखा- अपने गुरु और वरिष्ठों के सामने अपने हुनर का इतना प्रदर्शन न करें, जिससे वह असुरक्षित महसूस करें
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...