1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भाजपा ने एक व्यक्ति का नहीं उस पूरे समाज का अपमान किया है…अरविंद राजभर का वीडियो शेयर कर अखिलेश यादव ने साधा निशाना

भाजपा ने एक व्यक्ति का नहीं उस पूरे समाज का अपमान किया है…अरविंद राजभर का वीडियो शेयर कर अखिलेश यादव ने साधा निशाना

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर के बेटे और मऊ सीट से एनडीए प्रत्याशी अरविंद राजभर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो उस दौरान का है जब डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी वहां पर मौजूद थे। वीडियो वायरल होने के बाद दावा किया जा रहा है कि, अरविंद राजभर बीजेपी के 'नाराज कार्यकर्ताओं' से घुटनों के बल बैठकर माफी मांग रहे हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर के बेटे और मऊ सीट से एनडीए प्रत्याशी अरविंद राजभर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो उस दौरान का है जब डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी वहां पर मौजूद थे। वीडियो वायरल होने के बाद दावा किया जा रहा है कि, अरविंद राजभर बीजेपी के ‘नाराज कार्यकर्ताओं’ से घुटनों के बल बैठकर माफी मांग रहे हैं।

पढ़ें :- राहुल गांधी ने पीएम मोदी से दागा सवाल, बोले- हर संकट में सबसे पहले गरीब क्यों मरता है

वहीं, अब इस वीडियो को शेयर कर हुए समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि, ये है भाजपा के प्रभुत्ववादी लोगों का अहंकार, जो अपने साथी दलों के नेता को दंडवत होकर माफ़ी मांगने के लिए विवश कर रहा है, ये अपमान की पराकाष्ठा है।

इसके साथ ही लिाखा कि, भाजपा के सम्पूर्ण दल को इस कुकृत्य के लिए सामूहिक दंडवत क्षमा मांगनी चाहिए। भाजपा ने एक व्यक्ति का नहीं, उस पूरे समाज का अपमान किया है, जिस समाज से वो आता है। राजभर समाज इस अपमान के विरोध में भाजपा के ख़िलाफ़ वोट डालेगा और भाजपा की सामंती सोच को जड़ से उखाड़ फेंकेगा।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...