1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. BJP के पास धन, संस्थाएं, मीडिया, CBI, ED, IT सब कुछ लेकिन हमारे पास है ‘सच्चाई’ : राहुल गांधी

BJP के पास धन, संस्थाएं, मीडिया, CBI, ED, IT सब कुछ लेकिन हमारे पास है ‘सच्चाई’ : राहुल गांधी

कांग्रेस सांसद और नेता विपक्ष राहुल गांधी शनिवार झारखंड के रांची में ​संविधान सम्मान सम्मेलन को संबोधित किए। इस दौरान उन्होंने कहा, आज संविधान के सम्मान के साथ ही उसकी रक्षा भी करनी है। जब BJP के लोग आदिवासी को वनवासी कहते हैं। तब वे आपके इतिहास, आपके जीने के तरीके को खत्म करने की कोशिश करते हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

रांची। कांग्रेस सांसद और नेता विपक्ष राहुल गांधी शनिवार झारखंड के रांची में ​संविधान सम्मान सम्मेलन को संबोधित किए। इस दौरान उन्होंने कहा, आज संविधान के सम्मान के साथ ही उसकी रक्षा भी करनी है। जब BJP के लोग आदिवासी को वनवासी कहते हैं। तब वे आपके इतिहास, आपके जीने के तरीके को खत्म करने की कोशिश करते हैं। आदिवासी का मतलब है: देश के सबसे पहले मालिक…आदिवासी सिर्फ एक शब्द नहीं हैं, बल्कि आपका पूरा इतिहास है।

पढ़ें :- पश्चिम एशिया संकट के बीच ट्रंप और पीएम मोदी के बीच हुई बातचीत, कहा-होर्मुज का खुला, सुरक्षित और सुलभ रहना पूरी दुनिया के लिए आवश्यक

उन्होंने कहा, आज संविधान की रक्षा कौन करता है? मीडिया, चुनाव आयोग, CBI, ED, IT… इनमें से कोई नहीं, क्योंकि BJP सबको कंट्रोल करती है। देश ने नरेंद्र मोदी को बता दिया कि: हम बिरसा मुंडा जी, गुरु नानक देव जी, नारायण गुरु जी, बसवन्ना जी, भगवान बुद्ध जी और फुले जी की सोच पर आक्रमण नहीं होने देंगे।

BJP के पास धन, संस्थाएं, मीडिया, CBI, ED, IT सब कुछ है। लेकिन हमारे पास ‘सच्चाई’ है। हमें और कुछ नहीं चाहिए। क्योंकि जब तक हमारे पास सच होगा, हमें न्याय मिलेगा। मोदी सरकार ने चुनाव में कांग्रेस पार्टी के बैंक अकाउंट बंद करवा दिए। लेकिन तब भी हम संविधान और सच्चाई के साथ मजबूती से लड़े। इसके साथ ही कहा, कांग्रेस जातिगत जनगणना होगी, इंस्टीट्यूशनल सर्वे होगा और आरक्षण की 50% की सीमा हटेगी। ये काम कांग्रेस पार्टी करके दिखाएगी।

 

पढ़ें :- Cold Storage Accident : मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने जिला उद्यान अधिकारी सस्पेंड को किया, प्रशासनिक और विभागीय जांच शुरू
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...