1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भाजपा का इस बार सफाया होना तय, इसीलिए बिगड़ गई है उनकी भाषा : अखिलेश यादव

भाजपा का इस बार सफाया होना तय, इसीलिए बिगड़ गई है उनकी भाषा : अखिलेश यादव

कन्नौज संसदीय सीट (Kannauj Parliamentary Seat) से पर्चा दाखिल करने के बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भाजपा नेताओं के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा कि यह सभी लोग चुनाव के नतीजों को सामने देखकर घबरा गए हैं। इसीलिए उनकी भाषा बिगड़ गई है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

कन्नौज। कन्नौज संसदीय सीट (Kannauj Parliamentary Seat) से पर्चा दाखिल करने के बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भाजपा नेताओं के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा कि यह सभी लोग चुनाव के नतीजों को सामने देखकर घबरा गए हैं। इसीलिए उनकी भाषा बिगड़ गई है।

पढ़ें :- मिनी गोरखनाथ मंदिर खिचड़ी मेले के लिए सजा चौक बाजार, आस्था और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

उन्होंने आगे कहा कि कन्नौज का विकास रोकने वालों को अब पाकिस्तान याद आ रहा है। बताया कि वो और उनका परिवार कन्नौज के लिए हमेशा से समर्पित रहे हैं। कन्नौज की जनता के आभारी हैं कि उन्होंने फिर से यहां चुनाव लड़ने का मौका दिया है।

पढ़ें :- अपने बूथ पर काम करें, 2027 में कोई चूक नहीं होनी चाहिए...प्रदेशभर से आए कार्यकर्ताओं से बोले अखिलेश यादव

कन्नौज के लोग अपने साथ हुई वादा खिलाफी और विकास में अनदेखी का भाजपा वालों से बदला लेंगे। इस दौरान उन्होंने अपने पहले चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि तब जिन्होंने प्यार दिया था, वो अब भी साथ देने को तैयार खड़े हुए हैं। भाजपा का इस बार सफाया होना तय है।

भाजपा की नकारत्मकता को नकार देंगे

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि इस बार का चुनाव नकारत्मकता को खत्म कर देगा। कन्नौज सुगंध की नगरी है। यहां के लोग खुशबू फैलाते हैं। यहां से कन्नौज क्रांति होगी। लोग प्रेम, भाईचारा के साथ आगे बढ़कर भाजपा की नकारत्मकता को नकार देंगे। कन्नौज का इतिहास बहुत शानदार रहा है। कन्नौज के कारोबार ने न केवल भारत में बल्कि दुनिया में स्थान बनाया। इन लोगों ने नकारात्मक राजनीति की है, कन्नौज में एक बार फिर से जनता प्यार और भाईचारा लाने का काम करेगी।

रामगोपाल, बोले-भाजपा की जमानत होगी जब्त

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के नामांकन के बाद कलक्ट्रेट से बाहर निकलते हुए प्रो. रामगोपाल यादव (Pro. Ram Gopal Yadav) ने भाजपा पर बड़ा हमला बोला है। कहा कि अब अखिलेश आ गए हैं, यहां से भाजपा की जमानत जब्त हो जाएगी। जनता समाजवादी पार्टी को वोट देकर रिकॉर्ड वोट से जिताएगी।

पढ़ें :- US-Greenland Conflict : ग्रीनलैंड पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की दो टूक, बोले-'अमेरिकी नियंत्रण से कम कुछ भी नामंजूर'

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...