1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. भाजपा हर राज्य में धनादेश के दम पर जनादेश को कुचल रही है….झारखंड में सियासी हलचल के बीच प्रियंका गांधी का हमला

भाजपा हर राज्य में धनादेश के दम पर जनादेश को कुचल रही है….झारखंड में सियासी हलचल के बीच प्रियंका गांधी का हमला

झारंखड में सियासी हलचल मची हुई है। हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद अब कई तरह की अटकलें शुरू हो गयीं हैं। उधर, झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन ने चंपई सोरेन को विधायक दल का नेता चुना। चंपई सोरेन ने राज्यपाल से मुलाकात की। हालांकि, राज्यपाल की तरफ से अभी शपथ दिलाने के लिए समय नहीं दिया गया है। अब विपक्ष के नेताओं की तरफ से हमले शुरू हो गए हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। झारंखड में सियासी हलचल मची हुई है। हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद अब कई तरह की अटकलें शुरू हो गयीं हैं। उधर, झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन ने चंपई सोरेन को विधायक दल का नेता चुना। चंपई सोरेन ने राज्यपाल से मुलाकात की। हालांकि, राज्यपाल की तरफ से अभी शपथ दिलाने के लिए समय नहीं दिया गया है। अब विपक्ष के नेताओं की तरफ से हमले शुरू हो गए हैं।

पढ़ें :- Dollar vs Rupee : पश्चिम एशिया की जंग में रुपया बेदम, डॉलर के मुकाबले टूटकर रिकॉर्ड लो 94.93 पर पहुंचा, अब और कितना गिरेगा?

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि, 81 विधायकों के सदन में 41 ही बहुमत होता है। 48 विधायकों का समर्थन होने के बावजूद चंपई सोरेन जी को सरकार बनाने का न्योता ना देना साफ़ तौर पर संविधान की अवमानना एवं जनमत को नकारना है। महमाहिमों द्वारा भारतीय लोकतंत्र के ताबूत में एक-एक करके कीलें ठोकी जा रही है।

इसके साथ ही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि, बिहार में गठबंधन सरकार के इस्तीफे के तुरंत बाद राज्यपाल ने नई सरकार बनाने का न्यौता भेज दिया था। लेकिन झारखंड में दावा पेश करने के एक दिन बाद भी सरकार बनाने का न्यौता नहीं भेजा गया। पहले ईडी लगाकर मुख्यमंत्री को इस्तीफा देने पर मजबूर किया। उन्हें गिरफ्तार किया गया। अब खबरें हैं कि नई सरकार का गठन रोककर विधायकों को खरीदने की कोशिश की जा रही है। पहले बिहार, फिर चंडीगढ़ और अब झारखंड-भाजपा हर राज्य में धनादेश के दम पर जनादेश को कुचल रही है।

 

 

पढ़ें :- Kaushambi News: कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर दर्दनाक हादसा, श्रद्धालुओं की भरी पिकप खड़े ट्राला से टकराई, 8 लोगों की मौत, कई घायल

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...