1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. VIDEO: भाजपा नेता की शर्मनाक हरकत, बीच सड़क पर महिला को बाल पकड़ कर पटका, लाठी से जमकर पीटा, मूकदर्शक बने रहे राहगीर

VIDEO: भाजपा नेता की शर्मनाक हरकत, बीच सड़क पर महिला को बाल पकड़ कर पटका, लाठी से जमकर पीटा, मूकदर्शक बने रहे राहगीर

सत्ता का नशा इस कदर सिर पर चढ़ गया है कि इंसान इंसानियत ही भूल चुका है। इसका जीता जागता उदाहरण आप देख सकते है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते है कि एक पुरूष महिला को बेरहमी से पीट रहा है। कभी उसके बाल पकड़ कर सड़क पर पटक दे रहा है तो कभी लाठी और पैरों से जमकर पिटाई कर रहा है।

By Satish Singh 
Updated Date

नई दिल्ली। सत्ता का नशा इस कदर सिर पर चढ़ गया है कि इंसान इंसानियत ही भूल चुका है। इसका जीता जागता उदाहरण आप देख सकते है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते है कि एक पुरूष महिला को बेरहमी से पीट रहा है। कभी उसके बाल पकड़ कर सड़क पर पटक दे रहा है तो कभी लाठी और पैरों से जमकर पिटाई कर रहा है। इस दौरान वहां पर कई लोग मौजूद है, लेकिन कोई भी महिला को बचाने का प्रयास नहीं कर रहा है। पूरी जनता मूकदर्शक बनी यह पूरी घटना देखती रही। इस दौरान किसी ने वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीटिने वाला आदमी को भाजपा नेता संतोष पाठक बताया जा रहा है और यह पूरी घटना मध्य प्रदेश की सीधी जनपद की बताई जा रही है।

पढ़ें :- Rajya Sabha Election Voting Live : बिहार की पांच राज्यसभा सीटों के लिए वोटिंग जारी, तेजस्वी ने BSP और AIMIM के समर्थन का किया दावा

बता दे मध्य प्रदेश के सीधी जिले के सिहावल विधानसभा के बहरी गांव में महिला के साथ मारपीट की गई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में भाजपा नेता संतोष पाठक एक महिला के साथ बर्बरता से मारपीट करते हुए नजर आ रहे है। पीड़ित महिला आरोपी के कब्जे से छूटन का प्रयास कर रही है, लेकिन हर बार वह नाकाम रहती है। इस दौरान आरोपी भाजपा नेता संतोष पाठक पीड़ित महिला को कभी लाठी से मारता है तो कभी लात घूंसे बरसा देता है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...