1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भाजपा नेता के बेटे का पाकिस्तानी लड़की से हुआ ऑनलाइन निकाह; लाहौर की रहने वाली है दुल्हन

भाजपा नेता के बेटे का पाकिस्तानी लड़की से हुआ ऑनलाइन निकाह; लाहौर की रहने वाली है दुल्हन

BJP leader's son marries Pakistani girl online: भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले कुछ सालों से रिश्ते अच्छे नहीं रहे हैं। जिसकी एक बड़ी वजह आतंकी हमले रहे हैं, लेकिन कुछ चीजें दोनों देशों के लोगों के दिलों जोड़ती हैं। ऐसे ही कुछ यूपी के जौनपुर में देखने को मिला है। जहां पर भाजपा नेता के बेटे का निकाह पाकिस्तान के लाहौर शहर में रहने वाली एक लड़की से हुआ है।

By Abhimanyu 
Updated Date

BJP leader’s son marries Pakistani girl online: भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले कुछ सालों से रिश्ते अच्छे नहीं रहे हैं। जिसकी एक बड़ी वजह आतंकी हमले रहे हैं, लेकिन कुछ चीजें दोनों देशों के लोगों के दिलों जोड़ती हैं। ऐसे ही कुछ यूपी के जौनपुर में देखने को मिला है। जहां पर भाजपा नेता के बेटे का निकाह पाकिस्तान के लाहौर शहर में रहने वाली एक लड़की से हुआ है।

पढ़ें :- दिल्ली सरकार ने होली को ड्राई डे लिस्ट से हटाया , AAP का तीखा हमला, कहा - बीजेपी के असली संस्कार सामने आए, ये ना सनातनी, ना देश भक्त…

जानकारी के मुताबिक, जौनपुर के मखदूमशाह अढहन निवासी व भाजपा सभासद तहसीन शाहिद बेटे मोहम्मद अब्बास हैदर की शादी एक साल पहले पाकिस्तान के लाहौर में रहने वाले एक रिश्तेदार की बेटी अंदलीप जहरा तय की थी। जिसके बाद उन्होंने शादी करने के लिए उच्चायुक्त में वीजा अप्लाई कर दिया था। हालांकि, शादी की तारीख नजदीक आने के बाद भी वीजा नहीं जारी हुआ।

इस दौरान दुल्हन की मां राना यास्मीन जैदी की तबीयत खराब हो गई और उन्हें अस्पताल में आईसीयू में भर्ती होना पड़ा। दुल्हन की मां की खराब तबीयत को देखते हुए भाजपा नेता तहसीन शाहिद ने लड़की वालों से फोन से बातचीत कर ऑनलाइन शादी कराने का फैसला लिया। जिसके बाद शुक्रवार की रात ऑनलाइन निकाह दोनों देशों के मौलाना ने कराया।

भाजपा नेता के बेटे की शादी में शामिल होने के लिए सैकड़ों बाराती पहुंचे। भाजपा एमएलसी बृजेश सिंह प्रिशु भी शादी में शामिल हुई। सभी ने दूल्हे के पिता को शादी की मुबारकबाद पेश की। दूसरी तरफ, लाहौर शहर में भी दुल्हन के यहां लोग शादी में इकठ्ठा हुए।

हालांकि, निकाह के बाद अब दुल्हन की पाकिस्तान से वीजा मिलने के बाद विदाई का दूल्हे राजा को इंतजार है। दूल्हे मोहम्मद अब्बास हैदर ने अपनी दुल्हन की विदाई जल्द हो इसके लिए वीजा जल्द जारी करने की अपील की।

पढ़ें :- होली के दिन भी खुली रहेंगी शराब की दुकानें, शौकीन जमकर छलका सकेंगे जाम

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...