1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भाजपा सांसद की बहन को ससुर और देवर ने सड़क पर पीटा- देखे वीडियो

भाजपा सांसद की बहन को ससुर और देवर ने सड़क पर पीटा- देखे वीडियो

भाजपा सांसद की बहन ससुराल वालों ने बीच सड़क पर लाठी- डंडो से पीट दिया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में घर के बाहर ससुर और देवर भाजपा सांसद की बहन को पीट रहे है। वहीं स्थानीय लोग मौके पर तमाशबीन बने खड़े है। घटना रविवार दोपहर की बताया जा रही है। सांसद की बहन का आरोप है कि नहाते समय ससुर और देवर छत पर खड़े हो कर उसका वीडियो बना रहे थे। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

By Satish Singh 
Updated Date

कासगंज। भाजपा सांसद की बहन ससुराल वालों ने बीच सड़क पर लाठी- डंडो से पीट दिया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में घर के बाहर ससुर और देवर भाजपा सांसद की बहन को पीट रहे है। वहीं स्थानीय लोग मौके पर तमाशबीन बने खड़े है। घटना रविवार दोपहर की बताया जा रही है। सांसद की बहन का आरोप है कि नहाते समय ससुर और देवर छत पर खड़े हो कर उसका वीडियो बना रहे थे। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
फर्रुखाबाद के भाजपा के सांसद मुकेश राजपूत की बहन रीना की शादी 17 साल पहले कासगंज के सहावर थाना क्षेत्र के अवंतीबाई नगर निवासी लक्ष्मण सिंह के बेटे रवेंद्र कुमार से हुई थीं पीड़िता रीना ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि रविवार दोपहर एक बजे वह आगन में नहा रही थी। इस दौरान ससुर लक्ष्मण सिंह और देवर गिरीश वीडियो बनाने लगे। इसका विरोध करने पर ससुर अपनी लाइसेंसी राइफल लेकर नीचे उतर आए और गंदी-गंदी गाली देकर गोली मार देने की धमकी देने लगे। इस दौरान ससुर ने राइफल की बट से मार भी दिया। जान बचाकर बाहर भागी तो देवर राजेश ने चाकू लेकर दौड़ा दिया और हमला भी कर दिया। किसी तरह जान बचाकर बाहर निकली तो देवर गिरीश ने उस पर सरिया से हमला कर दिया। इसके बाद उसके ससुर राइफल छोड़कर पीछा करते हुए बाहर आए और देवर के साथ मिलकर मारपीट करने लगे। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने मारपीट का वीडियो बना लिया। सहावर थाना प्रभारी चमन कुमार गोस्वामी ने बताया कि महिला से मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। पीड़िता की ओर से तहरीर मिली है। ससुर लक्ष्मण और देवर राजेश व ​गिरीश पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पढ़ें :- UPPCB व IIIT लखनऊ ने साइन किया MoU, प्रदूषण नियंत्रण के लिए AI का करेगा उपयोग

कांग्रेस ने वीडियो शेयर कर सरकार को घेरा

कांग्रेस पार्टी की उत्तर प्रदेश ईकाई ने भाजपा सांसद मुकेश राजपूत की बहन के साथ हुई मारपीट का वीडियो एक्स पर शेयर किया है। कांग्रेस पार्टी ने योगी सरकार को घेरते हुए कहा कि यह घटना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शासन में महिलाओं की दयनीय स्थिति को उजागर करती है। अगर सांसद की बहन तक सुरक्षित नहीं है, तो फिर इस शासन में कोई भी महिला सुरक्षित कैसे हो सकती है। भाजपा का महिला सुरक्षा का ढोंग पूरी तरह बेनक़ाब हो चुका है। अब यह साफ हो गया है कि भाजपा सिर्फ़ नारे बेचती है, हकीकत में महिलाओं की सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं दे सकती।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...