भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) और यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) पर तीखा हमला बोला है। उन्होने दोनो दलों पर गेम-फिक्सिंग की राजनीति करने का आरोप लगाया है।
नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (Left Democratic Front) और यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (United Democratic Front) पर तीखा हमला बोला है। उन्होने दोनो दलों पर गेम-फिक्सिंग की राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि ये दोनों सत्ता में बने रहने के लिए बारी-बारी से एक-दूसरे का समर्थन और विरोध करते हैं। नबीन ने केरल में भाजपा के बढ़ते समर्थन पर प्रकाश डाला और बताया कि पार्टी का वोट शेयर दो प्रतिशत से बढ़कर 20 प्रतिशत हो गया है, जो इसकी लगातार प्रगति को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य अब केवल केरल से एक विकसित केरलम में बदलने की आकांक्षा रखता है। नबीन ने कहा कि इस बार भाजपा केरल में कमल खिलाएगी। यहां के लोगों से हमें जिस तरह का समर्थन मिल रहा है। वह हमारी प्रगति को दिखाता है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जो कभी सिर्फ केरल था। अब एक विकसित केरलम के रूप में आगे बढ़ने की आकांक्षा रखता है। उन्होंने आगे आरोप लगाया कि 70 से अधिक वर्षों से, केरल की राजनीति पर LDF और UDF के बीच गेम फिक्सिंग के एक चक्र का वर्चस्व रहा है। उनके अनुसार दोनों गठबंधनों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाकर बारी-बारी से सत्ता संभाली है। यह एक ऐसा पैटर्न है जिसे अब जनता स्पष्ट रूप से समझ चुकी है। नबीन ने जोर देकर कहा कि केरल के लोग इन मैच-फिक्सर्स को खारिज करने और उन्हें वोट देकर सत्ता से बाहर करके इस राजनीतिक चक्र को समाप्त करने के लिए तैयार हैं। नबीन ने कहा कि पिछले 70 वर्षों से LDF और UDF के बीच तथाकथित गेम फिक्सिंग की राजनीति जारी है। अब केरल के लोग इस व्यवस्था को उखाड़ फेंकेंगे। इन मैच-फिक्सर्स को, जो एक-दूसरे पर आरोप लगाकर बारी-बारी से सत्ता और विपक्ष में आते-जाते रहते हैं, जनता ने अब अच्छी तरह समझ लिया है। केरल के लोग अब इसका जवाब देंगे और इन मैच-फिक्सिंग ताकतों को सत्ता से हटा देंगे।