HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. भाजपा अध्यक्ष ने कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना, कहा-आज राजस्थान की सरकार महिला उत्पीड़न के रूप में जानी जाती है

भाजपा अध्यक्ष ने कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना, कहा-आज राजस्थान की सरकार महिला उत्पीड़न के रूप में जानी जाती है

भाजपा अध्यक्ष ने कहा, कांग्रेस का पता लापता है, इनके राज में-बिजली लापता, सड़क लापता, पानी लापता, विकास लापता। इन्हें केवल एक ही चीज का पता है और वो है भ्रष्टाचार। उन्होंने कहा, कांग्रेस आपको गरीबी की तरफ धकेलती है। वहीं प्रधानमंत्री मोदी जी देश की 80 करोड़ जनता को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के माध्यम से मुफ्त राशन देते हैं और साढ़े 13 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकालकर विकास की ओर लेकर चलते हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Rajasthan Elections 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। भाजपा और कांग्रेस के दिग्गज नेताओं का अब राजस्थान में प्रचार शुरू हो गया है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरुवार को वहां पर चुनाव प्रचार करने के लिए पहुंचे। जेपी नड्डा ने महुवा और सिकराय, राजस्थान में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

पढ़ें :- विदेशों से काला धन वापस लाऊंगा लेकिन उन्होंने ऐसा कुछ किया...कांग्रेस अध्यक्ष का पीएम मोदी पर निशाना

जेपी नड्डा ने कहा, हमारा मकसद केवल किसी को विधायक बनाना नहीं है। बल्कि हमारा मकसद है इनके माध्यम से दौसा का विकास हो और यहां के विधायक आपकी आवाज बनें। आपको तय करना पड़ेगा कि कौन रक्षक है और कौन भक्षक। कौन आपकी रक्षा करता है और कौन आपके हकों पर डाका डालता है।

उन्होंने कहा, कांग्रेस का मतलब है-भ्रष्टाचार, अनाचार, व्यभिचार, आपके हकों पर डाका, वंशवाद, परिवारवाद और सेवा के नाम पर मेवा खाना। जबकि भाजपा का मतलब है-विकास, तरक्की, लोगों के हित में काम करने वाली सरकार, महिलाओं-किसानों- युवाओं को हक दिलाना और राजस्थान को एक विकसित राज्य के रूप में आगे बढ़ाना।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा, कांग्रेस का पता लापता है, इनके राज में-बिजली लापता, सड़क लापता, पानी लापता, विकास लापता। इन्हें केवल एक ही चीज का पता है और वो है भ्रष्टाचार। उन्होंने कहा, कांग्रेस आपको गरीबी की तरफ धकेलती है। वहीं प्रधानमंत्री मोदी जी देश की 80 करोड़ जनता को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के माध्यम से मुफ्त राशन देते हैं और साढ़े 13 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकालकर विकास की ओर लेकर चलते हैं।

साथ ही कहा, आज कल बहुत से कांग्रेसी नेताओं को प्रभु राम बहुत याद आने लगे हैं। ये वही कांग्रेसी हैं, जिन्होंने कोर्ट में लिख कर दिया था कि राम काल्पनिक हैं, इनका कोई वैज्ञानिक और ऐतिहासिक आधार नहीं है। आजकल ये राम-राम जप रहे हैं।

पढ़ें :- आज राजनीति विकासवाद की हो गई है, पहले वोट और जाति-धर्म की होती थी...जेपी नड्डा का विपक्ष पर निशाना

कांग्रेस की सरकार में महिला उत्पीड़न बढ़ा
जेपी नड्डा ने राजस्थान की सिकराय विधानसभा को संबोधित करते हुए कहा, आज राजस्थान की सरकार महिला उत्पीड़न के रूप में जानी जाती है, महिलाओं के साथ अन्याय के रूप में जानी जाती है। किसानों के साथ धोखा किया, छल किया और किसानों को नुकसान पहुंचाया, इसलिए जानी जाती है। जो राजस्थान शांति प्रिय था, आज वहां सिर तन से जुदा के नारे लग रहे हैं, इसलिए जानी जाती है।

उन्होंने कहा, नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के अनुसार आज राजस्थान रेप और बलात्कार में नंबर एक पर खड़ा है। यहां तक कि कांग्रेस पार्टी की विधायक का पति भी रेप और मर्डर केस में फंसा है और खुलेआम घूम रहा है।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...