1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. भरतपुर की घटना पर भाजपा प्रवक्ता ने गहलोत सरकार को घेरा, कहा-सभा से पहले भरतपुर जाएं प्रियंका गांधी और पीड़ित परिवार से मिलें

भरतपुर की घटना पर भाजपा प्रवक्ता ने गहलोत सरकार को घेरा, कहा-सभा से पहले भरतपुर जाएं प्रियंका गांधी और पीड़ित परिवार से मिलें

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने ​प्रेसवार्ता में कहा कि, राजस्थान के भरतपुर में बयाना के बहुत ही हृदयविदारक दृश्य सुबह से ही टीवी चैनल्स पर चल रहे हैं। एक ट्रैक्टर निरपत नाम के युवक के ऊपर चढ़ जाता है और उस युवक की हत्या कर दी जाती है। ये केवल एक युवक की हत्या का विषय नहीं है बल्कि ये आज पूरे राजस्थान और अन्य सभी कांग्रेस शासित राज्यों का विषय है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। राजस्थान के भरतपुर में एक रूह कंपा देने वाली घटना पर अब सियासी सरगर्मी बढ़ गयी है। भाजपा की तरफ से इस घटना को लेकर राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार पर निशाना साधा गया है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि, ये केवल एक युवक की हत्या का विषय नहीं है बल्कि ये आज पूरे राजस्थान और अन्य सभी कांग्रेस शासित राज्यों का विषय है।

पढ़ें :- ये मोहब्बत की दुकान लेकर निकले थे लेकिन इन्होंने फेक वीडियो का कारोबार खोल दिया...विपक्ष पर पीएम मोदी का निशाना

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने ​प्रेसवार्ता में कहा कि, राजस्थान के भरतपुर में बयाना के बहुत ही हृदयविदारक दृश्य सुबह से ही टीवी चैनल्स पर चल रहे हैं। एक ट्रैक्टर निरपत नाम के युवक के ऊपर चढ़ जाता है और उस युवक की हत्या कर दी जाती है। ये केवल एक युवक की हत्या का विषय नहीं है बल्कि ये आज पूरे राजस्थान और अन्य सभी कांग्रेस शासित राज्यों का विषय है। बताया गया है कि आज प्रियंका वाड्रा राजस्थान पहुंच रही है। मैं आज भाजपा के प्रवक्ता और एक जिम्मेदार कार्यकर्ता के नाते प्रियंका वाड्रा जी से मांग करता हूं कि वो सभा करने से पहले आज भरतपुर में हुई घटना के स्थल पर जाए, पीड़ित परिवार से मिले और इस विभत्स हत्या के दोषियों एवं प्रशासन पर कार्रवाई करके दिखाए।

संबित पात्रा ने कहा कि, आज अशोक गहलोत ने खालिस्तान के समर्थन में बयान दिया है, राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी आज पूरे हिंदुस्तान और विश्व में हमास की समर्थक बनकर सामने आई है। इसका केवल एक ही कारण है-तुष्टिकरण। अगर इन्होंने हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में अपना घोषणा पत्र लागू किया होता तो आज इन्हें खालिस्तान का समर्थन न करना पड़ता।

उन्होंने कहा कि, हिमाचल प्रदेश में राहुल गांधी ने घोषणा की थी कि राज्य में कांग्रेस के सत्ता में आते ही पहली कैबिनेट बैठक में 5 लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। लेकिन कुछ नहीं हुआ। प्रियंका गांधी ने हिमाचल में कहा था कि हम 22 लाख महिलाओं को 1,500 रुपये प्रतिमाह मुआवजा देंगे। लेकिन कुछ नहीं हुआ। भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि, हिमाचल में इन्होंने 300 यूनिट बिजली देने की घोषणा की थी। लेकिन कुछ नहीं हुआ बल्कि भाजपा सरकार जो 125 यूनिट बिजली हिमाचल में फ्री दे रही थी, वो भी बंद कर दी गई।

पढ़ें :- असम के सीएम पर जमकर बरसीं प्रियंका गांधी, कहा-BJP में शामिल होते ही साफ हो गए सारे दाग
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...