1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. ओडिशा के लिए BJP का योगदान ZERO, मोदी जी, यहां के लोगों की मेहनत की कमाई का पैसा अपने अरबपति मित्रों को सौप रहे: खरगे

ओडिशा के लिए BJP का योगदान ZERO, मोदी जी, यहां के लोगों की मेहनत की कमाई का पैसा अपने अरबपति मित्रों को सौप रहे: खरगे

ओडिशा के लिए BJP का योगदान ZERO है। BJP पहले मुख्यमंत्री चुनती है, फिर अडानी-अंबानी जैसे लोग पीछे लगते हैं और देखते हैं कि कौन सी जमीन अच्छी है, कहां खनन करना है? हमें इन लोगों को मिलकर सबक सिखाना है। जिस फॉरेस्ट एक्ट को कांग्रेस 2006 में लाई थी, आज मोदी सरकार उसको कमजोर कर रही है। फॉरेस्ट एक्ट गरीब और आदिवासियों की रक्षा करने के लिए लाया गया था।

By शिव मौर्या 
Updated Date

भुवनेश्वर। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन ओडिशा के भुवनेश्वर में संविधान बचाओ रैली को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा, मैं हमारे ओडिशा के महान नायक ‘उत्कलमणि’ गोपबंधु दास जी, बैरिस्टार मधुसूदन दास जी और यहां के सभी महान सेनानियों को श्रद्धांजलि देता हूं। कांग्रेस की सरकारों में Paradeep Port, Rourkela Steel Plant, Hirakud Dam, NALCO, NTPC, Chilika Naval Academy, मंचेश्वर में Rail Coach Factory, कोरापुट में HAL, Ordinance factory बनी।

पढ़ें :- इंडिगो संकट अभी भी नहीं हुआ खत्म! आज 300 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल, दिल्ली से बेंगलुरु तक का किराया 50000 पहुंचा

उन्होंने आगे कहा, कांग्रेस राज में भुवनेश्वर में AIIMS, NISER, Institute of Physics और कई शिक्षा संस्थान कायम हुए। कालाहांडी, बोलांगीर और कोरापुट KBK जिलों के बदलाव की योजना बनाई। लेकिन आज क्या हो रहा है? मोदी जी, ओडिशा के लोगों की मेहनत की कमाई का पैसा अपने अरबपति मित्रों को सौप रहे हैं।

सभी सरकारी कारख़ाने, सरकारी कंपनियां, Mines, Port, Airport, जंगल, ज़मीन, सब मोदीजी के कुछ मित्रों को दिए जा रहे है। सवाल ये है कि प्राकृतिक संसाधनों में भारत का सबसे अमीर राज्य ओडिशा है, पर यहां के आदिवासी दुनिया में सबसे अधिक गरीबी में क्यों जी रहे हैं? कांग्रेस की सरकार यहां मार्च 2000 के बाद नहीं बनी। सभी संवैधानिक संस्थाओं पर मोदीजी का क़ब्ज़ा है। ये सभी संस्थाएं भारत के संविधान से नहीं, बीजेपी के इशारों पर चलती है। जो मोदी-शाह कहते है, वो ये संस्थाएं और एजेंसियां करती है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे कहा, इसी तरह अब लोगों के वोट के अधिकार पर सीधा हमला हो रहा है। पहले महाराष्ट्र और अब बिहार। ठीक चुनाव से पहले, बिहार में ग़रीब, पीड़ित, शोषित और वंचित लोगों के वोट का अधिकार छीना जा रहा है। लेकिन Supreme Court ने मामले में Intervene कर, Election Commission के निर्णय पर सवाल उठाया। Aadhar Card, Voter ID और Ration card को documents की list में शामिल करने को कहा।

इसके साथ कहा, ओडिशा के लिए BJP का योगदान ZERO है। BJP पहले मुख्यमंत्री चुनती है, फिर अडानी-अंबानी जैसे लोग पीछे लगते हैं और देखते हैं कि कौन सी जमीन अच्छी है, कहां खनन करना है? हमें इन लोगों को मिलकर सबक सिखाना है। जिस फॉरेस्ट एक्ट को कांग्रेस 2006 में लाई थी, आज मोदी सरकार उसको कमजोर कर रही है। फॉरेस्ट एक्ट गरीब और आदिवासियों की रक्षा करने के लिए लाया गया था। आपको उसकी हिफाजत करनी होगी। इसलिए आपको लड़ना होगा, सबको मिलकर कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाना होगा।

पढ़ें :- बाबरी मस्जिद की नींव रखने घर से निकले हुमायूं कबीर, बोले- हाई कोर्ट के ऑर्डर के बाद, पुलिस मेरे साथ

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...