1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Mukul Roy Passes Away : नहीं रहे पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय, हार्ट अटैक से 71 की उम्र में निधन

Mukul Roy Passes Away : नहीं रहे पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय, हार्ट अटैक से 71 की उम्र में निधन

Mukul Roy Passes Away : पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री मुकुल रॉय अब नहीं रहे। 71 वर्ष की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया है। रॉय 1998 में अस्तित्व में आई टीएमसी के संस्थापक सदस्यों में शामिल रहे हैं और वह सीएम ममता बनर्जी के करीबी सहयोगी भी रहे। मुकुल रॉय के बेटे सुभ्रांशु रॉय ने उनके निधन की पुष्टि की है।

By Abhimanyu 
Updated Date

Mukul Roy Passes Away : पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री मुकुल रॉय अब नहीं रहे। 71 वर्ष की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया है। रॉय 1998 में अस्तित्व में आई टीएमसी के संस्थापक सदस्यों में शामिल रहे हैं और वह सीएम ममता बनर्जी के करीबी सहयोगी भी रहे। मुकुल रॉय के बेटे सुभ्रांशु रॉय ने उनके निधन की पुष्टि की है।

पढ़ें :- 'बिहार में तख्तापलट, जनादेश के साथ धोखा', नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर कांग्रेस का बीजेपी पर हमला

जानकारी के अनुसार, मुकुल रॉय को दिल का दौरा पड़ने के बाद कोलकाता के सॉल्ट लेक स्थित अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां सोमवार तड़के करीब 1.30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके बेटे सुभ्रांशु रॉय ने बताया कि ‘कल रात कार्डियक अरेस्ट से उनकी मौत हो गई। वह पिछले 600 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। यह उनके परिवार के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है।

14 मई 1954 को उत्तर 24 परगना के कांचरापाड़ा में जन्में मुकुल रॉय राजनीति में आने से पहले वे ट्रेड यूनियन की गतिविधियों से जुड़े रहे। रॉय ने बंगाल में यूथ कांग्रेस से अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। कांग्रेस के नेतृत्व वाली UPA‑II सरकार में उन्होंने पहले शिपिंग मंत्रालय में राज्य मंत्री का कार्यभार संभाला। इसके बाद मार्च 2012 में वह रेल मंत्री बनें।

टीएमसी के संस्थापक सदस्यों में शामिल रहे मुकुल रॉय, ममता बनर्जी के करीबी सहयोगी भी रहे। पार्टी की स्थापना के बाद उन्हें टीएमसी का महासचिव बनाया गया। वह 2006 में राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए और 2009 से 2012 तक राज्यसभा में टीएमसी के नेता के रूप में उन्होंने जिम्मेदारी निभाई।

पढ़ें :- बिहार में अब बनेगी नई सरकार, सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बोले- मैं जाना चाहता हूं राज्यसभा, सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अटकलों को दिया विराम
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...