HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. झारखंड में भाजपा का ‘Operation Lotus’ हावड़ा में हो गया बेनकाब : जयराम रमेश

झारखंड में भाजपा का ‘Operation Lotus’ हावड़ा में हो गया बेनकाब : जयराम रमेश

West Bengal : पश्चिम बंगाल के हावड़ा में शनिवार को झारखंड (Jharkhand) में कांग्रेस पार्टी (Congress Party) के तीन विधायकों की गाड़ी से भारी मात्रा में कैश मिला है। इस खबर से झारखंड में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने करीब 48 लाख रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने खुफिया सूचना मिलने के बाद चेकिंग के लिए गाड़ी रोकी थी। कैश की गिनती के लिए काउंटिंग मशीन भी मंगाई गई।

By संतोष सिंह 
Updated Date

West Bengal : पश्चिम बंगाल के हावड़ा में शनिवार को झारखंड (Jharkhand) में कांग्रेस पार्टी (Congress Party) के तीन विधायकों की गाड़ी से भारी मात्रा में कैश मिला है। इस खबर से झारखंड में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने करीब 48 लाख रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने खुफिया सूचना मिलने के बाद चेकिंग के लिए गाड़ी रोकी थी। कैश की गिनती के लिए काउंटिंग मशीन भी मंगाई गई।

पढ़ें :- महराजगंज में चौधरियों में 'चौधरी' बनने की लड़ाई,6 बार के सांसद पंकज चौधरी के सामने कांग्रेस की चुनौती

बंगाल के हावड़ा में कांग्रेस के तीन विधायकों के पास नकदी बरामद होने के मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भाजपा पर निशाना साधा है। कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश (Congress general secretary Jairam Ramesh) ने एक ट्वीट के माध्यम से भाजपा को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि झारखंड में भाजपा का ‘ऑपरेशन लोटस’ (Operation Lotus) आज की रात हावड़ा में बेनकाब हो गया। दिल्ली में  ‘हम दो’ का गेम प्लान झारखंड में वही करने का है जो उन्होंने महाराष्ट्र में एकनाथ-देवेंद्र (E-D) की जोड़ी से करवाया।

पढ़ें :- मायावती ने आकाश आनंद को उत्तराधिकारी और नेशनल कोऑर्डिनेटर पद से हटाया, जानिए वजह

भाजपा लंबे अरसे से हेमंत सोरेन सरकार को गिराने का प्रयास कर रही है : बंधु तिर्की 

झारखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने घटनाक्रम के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि भाजपा लंबे अरसे से हेमंत सोरेन सरकार को गिराने का प्रयास कर रही है।

भाजपा ने कहा-लूट में लगे हैं कांग्रेसी विधायक
झारखंड भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ही नहीं, कांग्रेसी विधायक भी लूट में लगे हैं। विधायकों को बताना चाहिए कि उन्हें इतनी रकम कहां से मिली। वे जनता की मेहनत की कमाई का गलत उपयोग कर रहे हैं।

भाजपा के राज्य महासचिव आदित्य साहू ने कहा कि जब से कांग्रेस सत्ता में आई है, भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। इससे पहले भी झारखंड में अधिकारियों के घरों में बड़ी मात्रा में नकदी पकड़ी गई थी। वे जनता की गाढ़ी कमाई का इस्तेमाल दूसरे कामों में करते हैं। पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया और यह सामने आ गया है।

पढ़ें :- कांग्रेस दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों का आरक्षण छीनकर उसे धर्म के नाम पर देना चाहती है: पीएम मोदी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...