HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अमेठी में BJP का जनसम्पर्क अभियान तेज, घर घर दस्तक दे रहे भाजपा प्रत्याशी

अमेठी में BJP का जनसम्पर्क अभियान तेज, घर घर दस्तक दे रहे भाजपा प्रत्याशी

विधानसभा चुनाव में अपनी जीत सुनिश्चित कराने के लिए प्रत्याशी और नेता जनसंपर्क अभियान में जुटे हुए हैं। इस कड़ी में गौरीगंज विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी चन्द्र प्रकाश मिश्र मटियारी क्षेत्र में जनता से संपर्क साध रहे हैं। मटियारी ने रविवार को विधानसभा के कई गांवों सहित मुसाफिरखाना कस्बे में पद यात्रा कर जनसंपर्क किया।

By शिव मौर्या 
Updated Date

अमेठी। विधानसभा चुनाव में अपनी जीत सुनिश्चित कराने के लिए प्रत्याशी और नेता जनसंपर्क अभियान में जुटे हुए हैं। इस कड़ी में गौरीगंज विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी चन्द्र प्रकाश मिश्र मटियारी क्षेत्र में जनता से संपर्क साध रहे हैं। मटियारी ने रविवार को विधानसभा के कई गांवों सहित मुसाफिरखाना कस्बे में पद यात्रा कर जनसंपर्क किया।

पढ़ें :- Viral Video: बुजुर्ग व्यक्ति ने की दो पिल्लो के साथ हैवानियत, गर्दन मरोड़ कर मारने के बाद पॉलीथीन मेंं भरकर फेंका

गौरीगंज विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी चन्द्र प्रकाश मिश्र मटियारी ने मुसाफिरखाना ब्लॉक के रंजीतपुर, चन्दीपुर, भददौर समेत विभिन्न गांवों में सघन जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से भाजपा के पक्ष में वोट देने की अपील की। जन सम्पर्क के दौरान उन्होंने ने केन्द्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां भी गिनाई। मटियारी ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ मुसाफिरखाना नगर में पद यात्रा कर जनता से आशीर्वाद मांगा।

गौरीगंज विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी चन्द्र प्रकाश मिश्र ने मुसाफिरखाना में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में घर-घर जाकर जन संपर्क अभियान को अधिक सघनता से चलाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्र, जिला सह मीडिया प्रभारी अरुण मिश्र, आईटी सेल जिला संयोजक अंशु तिवारी सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्ट—राम मिश्रा

पढ़ें :- राहुल गांधी की छवि खराब करने के लिए BJP ने खर्च किए करोड़ों रुपए, मोदी ने गिराई पीएम पद की गरिमा : प्रियंका गांधी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...