1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Auto News-BMW X3 20d xLine Price & Features:BMW ने लॉन्च कर दी एक्स3 20डी एक्सलाइन SUV, हाइब्रिड सिस्टम के साथ आती है

Auto News-BMW X3 20d xLine Price & Features:BMW ने लॉन्च कर दी एक्स3 20डी एक्सलाइन SUV, हाइब्रिड सिस्टम के साथ आती है

एसयूवी के दीवानों के लिए एक सस्ती और दमदार कार की खोज हमेशा से रही है। ग्राहकों की इन्हीं आवश्यकताओं को देखते हुए BMW ने एक्स3 का नया वेरिएंट. एक्स लाइन लॉन्च किया है।  

By अनूप कुमार 
Updated Date

BMW X3 20d xLine Price & Features : एसयूवी के दीवानों के लिए एक सस्ती और दमदार कार की खोज हमेशा से रही है। ग्राहकों की इन्हीं आवश्यकताओं को देखते हुए BMW ने एक्स3 का नया वेरिएंट. एक्स लाइन लॉन्च किया है।  जिसकी कीमत 67.5 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है. X3 xLine को लक्जरी एडिशन X3 की जगह लाया गया है।  यह petrol powertrain विकल्प के बिना ही बिकेगा।  इसमें 2-लीटर, 4-सिलेंडर, turbo-diesel engine है, जो 190 bhp पावर और 400 Nm टार्क का आउटपुट देता है। यह पावरट्रेन 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से जुड़ा है, जो चारों पहियों को पावर देता है। BMW की ओर से दावा है कि यह 7.9 सेकंड में 0-100kph की स्पीड हासिल कर सकती है। इसकी टॉप स्पीड 213 किमी प्रति घंटा है।

पढ़ें :- New York Auto Show : हुंडई ने 2025 सांता क्रूज़ से उठाया पर्दा , जानें खूबियां और इंटीरियर

BMW X3 का मुकाबला Land Rover Discovery Sport, Audi Q5 और Volvo XC60 जैसी एसयूवी से है। Q5 पेट्रोल पावरट्रेन के साथ उपलब्ध है, Volvo XC60 हाइब्रिड सिस्टम के साथ आती है और लैंड रोवर डिस्कवरी डीजल विकल्प के साथ आती है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...