1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Bollywood actress नरगिस फाखरी की बहन आलिया को पुलिस ने किया गिरफ्तार, हत्या का लगा आरोप

Bollywood actress नरगिस फाखरी की बहन आलिया को पुलिस ने किया गिरफ्तार, हत्या का लगा आरोप

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस नरगिस फाखरी की बहन आलिया को न्यूयॉर्क पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक्ट्रेस नरगिस फाखरी की बहन आलिया  पर एक्स बॉयफ्रेंड और उनकी गर्लफ्रेंड की हत्या का आरोप लगा है। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस नरगिस फाखरी (Bollywood actress Nargis Fakhri) की बहन आलिया को न्यूयॉर्क पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक्ट्रेस नरगिस फाखरी की बहन आलिया  (Actress Nargis Fakhri’s sister Alia) पर एक्स बॉयफ्रेंड और उनकी गर्लफ्रेंड की हत्या का आरोप लगा है। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

पढ़ें :- बीजद के राज्यसभा नेता पद से सस्मित पात्रा ने दिया इस्तीफा, नवीन पटनायक ने किया स्वीकार

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक्ट्रेस नरगिस फाखरी (actress Nargis Fakhri) की बहन आलिया पर आरोप है कि उन्होंने न्यूयॉर्क के क्वींस के दो मंजिला गैरेज में आग लगा दी। इस आग में उनके एक्स बॉयफ्रेंड एडवर्ड जैकब्स और उनकी गर्लफ्रेंड अनास्तासिया ‘स्टार’ एटिएन की मौत हो गई है। वहीं अब इस मामले में पुलिस ने आलिया को गिरफ्तार कर लिया है। अभी तक आलिया को क्रिमिनल कोर्ट से जमानत नहीं मिली है।

वहीं मामला सामने आने के बाद नरगिस की मां ने समाचार आउटलेट से बात की। उन्होंने कहा कि, ‘मुझे नहीं लगता कि वो किसी की हत्या कर सकती है। वो बहुत अच्छी इंसान है। जो हर किसी का ख्याल रखती हैं। वो हर किसी की मदद भी करती हैं।

वहीं घटनास्थल पर मौजूद एक गवाह ने बताया कि, ‘हमें कुछ जलने की बदबू आई थी, जब हमने बाहर जाकर देखा तो सीढ़ियों पर रखे सोफे में आग लगी हुई थी। ऐसे में उन दोनों की जान बचाने के लिए हमें आग से कूदकर जाना पड़ा। इससे पहले आलिया अक्सर सभी को कहती थी कि वो उसका घर जला देगी और उसे मार डालेगी। तब हम उसकी बातों पर हंसा करते थे।

पढ़ें :- Cough Syrup Case : कफ सिरप कांड के सरगना शुभम जायसवाल के खिलाफ इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस, जल्द हो सकती है गिरफ्तारी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...