1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा बेटी मालती को गोद में लेकर दुलारती दिखी, शेयर की तस्वीरें

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा बेटी मालती को गोद में लेकर दुलारती दिखी, शेयर की तस्वीरें

बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) सोशल मीडिया में हमेशा अपडेट रहती हैं। अभी हाल ही में अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर प्रियंका ने अपनी व अपनी प्यारी बिटिया की फोटो शेयर किया है, जिसमें उनकी बेटी मालती (Malti) और प्रियंका समुद्र (Sea) को निहारती नजर आ रहीं हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

मुंबई। बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) सोशल मीडिया में हमेशा अपडेट रहती हैं। अभी हाल ही में अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर प्रियंका ने अपनी व अपनी प्यारी बिटिया की फोटो शेयर किया है, जिसमें उनकी बेटी मालती (Malti) और प्रियंका समुद्र (Sea) को निहारती नजर आ रहीं हैं।

पढ़ें :- T20 world cup 2026: नीली टी-शर्ट वाली 'मिस्ट्री गर्ल' अब देसी अवतार में ढाया कहर, आज हर कोई जानना चाहता है कि आखिर ये कौन है?

बता दें कि प्रियंका काली टोपी और जैकेट पहने अपनी नन्हीं परी को गोद में लेकर समुद्र की लहरों को देखती सुकून वाले पल की फोटो पोस्ट किया ​है। बता दें कि इसके पहले भी कई ऐसे फोटो कभी अपनी और अपने पति निक के साथ तो कभी अपनी नन्हीं परी मालती के साथ सोशल मीडिया में एक्टिव रहती हैं। अभी हाल में ही इटली गई थी तो वहां की भी अपने खुशियों वाले पल के बिताये फोटो को शेयर किया था।

बता दें कि फोटो में प्रियंका ​की नन्ही परी अपने बालों में दो चोटी किये हुए हल्की गुलाबी टॉप और पैंट पहने हुए अपने मां के गोद में बैठी समुद्र को निहारती नजर आ रहीं हैं। नन्ही मालती को क्या पता कि उनकी मां प्रियं​का कितनी स्मार्ट है कि इतनी बिजी रहने के बाद अपने बिजी टाइम में अपना समय अपने परिवार के लिए निकाल ही लेती है।

पढ़ें :- राजपाल यादव 12 दिन बाद आए तिहाड़ जेल से आए बाहर, बोले- बचपन से लेकर 55 तक देश का बच्चा-बच्चा मेरे साथ रहा
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...