HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बॉलीवुड सिंगर हेमंत ब्रजवासी & ब्रदर्स ने बिखेरा सुरों का जलवा , लोक कलाकार मंजू सिंह ने मन मोहा

बॉलीवुड सिंगर हेमंत ब्रजवासी & ब्रदर्स ने बिखेरा सुरों का जलवा , लोक कलाकार मंजू सिंह ने मन मोहा

17 मार्च को इंदिरापुरम के वैभव खंड एरिया की सोसायटी आदित्य मेगा सिटी में होली महोत्सव का आयोजन किया गया। होली महोत्सव के मुख्य आकर्षण रहे बॉलीवुड सिंगर हेमंत ब्रजवासी & ब्रदर्स। हेमंत ब्रजवासी,होशियार ब्रजवासी, अजय ब्रजवासी व उनके पिता हुकुम ब्रजवासी के संगीत का जादू लोगो के सर चढ़ कर बोला।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

इंदिरापुरम। 17 मार्च को इंदिरापुरम के वैभव खंड एरिया की सोसायटी आदित्य मेगा सिटी में होली महोत्सव का आयोजन किया गया। होली महोत्सव के मुख्य आकर्षण रहे बॉलीवुड सिंगर हेमंत ब्रजवासी & ब्रदर्स। हेमंत ब्रजवासी,होशियार ब्रजवासी, अजय ब्रजवासी व उनके पिता हुकुम ब्रजवासी के संगीत का जादू लोगो के सर चढ़ कर बोला। हेमंत ब्रजवासी को सुनने के लिये हज़ारों की भीड़ इकठ्ठा हो गयी। यह कार्यक्रम आदित्य मेगा सिटी के निवासियों के लिए था परंतु हेमंत ब्रजवासी का पता चलने पर आसपास की सोसाइटीज के अतिरिक्त राहगीर भी कार्यक्रम में प्रवेश कर गए।

पढ़ें :- लोकसभा चुनाव:राजनीतिक सफर में सगे भाइयों के रास्ते हुए अलग-अलग,एक गठबंधन संग तो दूसरे ने जताया विरोध

कार्यक्रम के आयोजको द्वारा की गई सभी व्यवस्थाएं ध्वस्त हो गयी। हेमंत-हेमंत की आवाज़ से कार्यक्रम स्थल गूँजता रहा। हेमंत ब्रजवासी की धमाकेदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। हेमंत ब्रजवासी को सुनने वालों में प्रत्येक वर्ग के दर्शक देखे गए। हेमंत के पिता हुकुम सिंह ने कहा कि ग़ाज़ियाबाद ने मेरे बच्चों को बहुत प्यार दिया यह मेरे ऊपर कर्ज़ है।हेमंत की परफॉर्मेंस के पहले मथुरा से आई लोक कलाकारों की टीम ने अपनी प्रस्तुतियां दी थी। लोक कलाकार मंजू सिंह और उनकी टीम ने डांडिया रास, फूलों की होली, लड्डुओं की होली, मयूर नृत्य जैसी प्रस्तुतियां देकर वातावरण को ब्रजमय कर दिया। दर्शक भाव विभोर हो कर नृत्य करने लगे,नृत्य करने वालो मे महिलाओं की संख्या अधिक थी।

आदित्य मेगा सिटी के ढेर सारे बच्चों ने ग्रुप्स मे दी गयी अपनी डांस परफॉर्मेंस ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गढ़ मुक्तेश्वर से भाजपा विधायक हरेंद्र चौधरी थे,जो कि इसी सोसायटी के निवासी भी है , विधायक हरेंद्र चौधरी ने कहा कि यह आयोजन अदभुत है, आदित्य मेगा सिटी की रेजिडेंट वेलफेयर सोसायटी बधाई की पात्र है। मेरी पत्नी ममता चौधरी इस सोसायटी की प्रथम अध्यक्षा थी इसलिए मैं यहाँ की समस्याओं से भी भली भांति परिचित हूँ। सोसायटी की अध्यक्षा रोहिणी खोंसला और उनकी टीम ने सोसायटी में नए रक्त का संचार किया है और भारी लोकप्रियता हासिल की है यह अभूतपूर्व हैं।

सोसायटी की कार्यकारिणी मेरे लिए कोई कार्य बताएगी तो मै सदैव उपस्थित हूँ। कार्यक्रम मे उपस्थित इंदिरापुरम एरिया के भाजपा पार्षद अभिनव जैन ने कहा कि इस सोसायटी से मेरा व्यक्तिगत लगाव है, मै यहां के प्रत्येक निवासी का कर्जदार हूँ, इस सोसायटी ने मेरा सदैव सम्मान किया है और हमेशा की तरह मे सोसायटी के साथ सदा खड़ा रहूँगा।
कार्यक्रम में अयोध्या राम मंदिर के महत्वपूर्ण फैसले मे शामिल इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीश श्री सुधीर अग्रवाल व हिन्दी खबर सेटेलाइट न्यूज़ चैनल के चीफ एडिटर अतुल अग्रवाल की उपस्थिति गरिमामयी थी।

सोसायटी की अध्यक्षा रोहिणी खोंसला,वी.पी-विश्वरत्न शर्मा,जी.एस-संजय वत्स, कोषाध्यक्ष अनुपम वाधवा, कार्यकारिणी सदस्य नीरज जैन,आकाश जैन,गौरव नंदा, चारु सखूजा, राम गुप्ता सहित अशोक जैन, छबिल अग्रवाल,अविनाश चंद्रा, आई.एच. गिलानी, रोहित तलवार,अर्चना अग्रवाल, आशीष गोयल, संजय मल्होत्रा, हितेश जैन,सुनील जोशी,ओमकार शर्मा, सचिन गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया।

पढ़ें :- Viral Video: बुजुर्ग व्यक्ति ने की दो पिल्लो के साथ हैवानियत, गर्दन मरोड़ कर मारने के बाद पॉलीथीन मेंं भरकर फेंका

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...