1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Shyam Benegal के अंतिम दर्शन को पहुंचे बॉलीवुड सितारे, इमोशनल हुए एक्टर

Shyam Benegal के अंतिम दर्शन को पहुंचे बॉलीवुड सितारे, इमोशनल हुए एक्टर

भारतीय समानांतर सिनेमा आंदोलन के पितामह कहे जाने वाले श्याम बेनेगल अब इस दुनिया में नहीं रहे। 23 दिसंबर को 90 वर्ष की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।1

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Last visit of Shyam Benegal: भारतीय समानांतर सिनेमा आंदोलन के पितामह कहे जाने वाले श्याम बेनेगल अब इस दुनिया में नहीं रहे। 23 दिसंबर को 90 वर्ष की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। श्याम बेनेगल के जाने से बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक व्याप्त है। निर्देशक का अंतिम संस्कार 24 दिसंबर को मुंबई के शिवाजी पार्क इलेक्ट्रिक श्मशान घाट में किया जाएगा।

पढ़ें :- ट्रम्प की धमकी दरिकिनार कर ईरानी संगीतकार ने पावर प्लांट के सामने बजाया म्यूजिक, राष्ट्रपति बोले- देश की 1.4 करोड़ जनता जान देने को तैयार

उनके अंतिम संस्कार की तैयारी भी जारी है और इसके साथ ही उनके अंतिम दर्शन के लिए बॉलीवुड सितारे पहुंचे। इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के लोग भी मौजूद हैं। निर्देशक की बेटियां नीरा और पिया बेनेगल सभी इंतेजाम देख रही हैं। श्याम बेनेगल उम्र संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। लंबे समय से वो किडनी की समस्या से भी जूझ रहे थे।

शबाना आजमी ने मंगलवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर फिल्म निर्माता के अंतिम संस्कार के बारे में जानकारी साझा की। श्याम बेनेगल के बच्चों नीरा और पिया बेनेगल द्वारा हस्ताक्षरित बयान में कहा गया है कि अंतिम संस्कार दोपहर 2 बजे शिवाजी पार्क इलेक्ट्रिक श्मशान घाट पर शुरू होगा। अब अंतिम संस्कार से पहले के कई वीडियो भी सामने आ गए हैं। सामने आए एक वीडियो में नसीरुद्दीन शाह पार्थिव शरीर को देखते नजर आ रहे हैं।

https://www.instagram.com/reel/DD9IgJFzXtW/?igsh=MWV0cXdzd2gxZzlkdw==

श्याम बेनेगल को अंतिम विदाई देते हुए एक्टर काफी इमोशनल दिख रहे हैं। इस दौरान पास में रजत कपूर, रतना पाठक शाह, कुनाल कपूर जैसे कई दिग्गज सितारे नजर आ रहे हैं। फिल्म इंडस्ट्री से कई हस्तियां उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए पहुंची हैं।

पढ़ें :- सुपरस्टार सलमान खान राजपाल यादव के पक्ष में उतरे, कहा- डॉलर ऊपर नीचे होने से कोई फर्क नहीं पड़ता

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...