1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Bread ka upma: बचे हुए ब्रेड के टुकड़ों से ऐसे बनाएं उपमा, ये है आसान सी रेसिपी

Bread ka upma: बचे हुए ब्रेड के टुकड़ों से ऐसे बनाएं उपमा, ये है आसान सी रेसिपी

अधिकतर लोग सूजी का उपमा को  खाना खूब पसंद करते है और नाश्ते में बनाते भी है। लेकिन आज हम आपको बचे हुए ब्रेडके  टुकड़ों का उपमा बनाने का तरीका बताने जा रहे है। जो खाने में टेस्टी होने के  साथ  साथ बहुत  आसानी से  बन जाता है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

अधिकतर लोग सूजी का उपमा को  खाना खूब पसंद करते है और नाश्ते में बनाते भी है। लेकिन आज हम आपको बचे हुए ब्रेडके  टुकड़ों का उपमा बनाने का तरीका बताने जा रहे है। जो खाने में टेस्टी होने के  साथ  साथ बहुत  आसानी से  बन जाता है। इसे आप नाश्ते  में ट्राई कर सकते है। बची हुई ब्रेड का  भी इस्तेमाल हो जाएगा। तो चलिए जानते है बचे हुए ब्रेड  के टुकड़ों से उपमा बनाने का तरीका।

पढ़ें :- बीजद के राज्यसभा नेता पद से सस्मित पात्रा ने दिया इस्तीफा, नवीन पटनायक ने किया स्वीकार

उपमा बनाने की सामग्री-

बचे हुए ब्रेड के 6 स्लाइस, छोटे क्यूब्स में कटे हुए
1 मध्यम प्याज, बारीक कटा हुआ
1 छोटा टमाटर, कटा हुआ
1 हरी मिर्च, कटी हुई
1/4 छोटा चम्मच सरसों के बीज
1/4 छोटा चम्मच जीरा
1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
1/4 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
स्वादानुसार नमक
1 बड़ा चम्मच तेल
एक बड़ा चम्मच हरा धनिया
1 नींबू

ब्रेड का उपमा बनाने का तरीका

ब्रेड का उपमा बनाने के लिए सबसे पहले ब्रेड स्लाइस को छोटे क्यूब्स में काटें और अलग रख दें। एक बड़ी कड़ाही या पैन में मध्यम आंच पर तेल गर्म करें। इसमें सरसों और जीरा डालें और चटकने दें। कटा हुआ प्याज और हरी मिर्च डालें और प्याज को ट्रांसपेरेंट होने तक भूनें। कटे हुए टमाटर डालें और उन्हें नरम होने तक पकाएं।

पढ़ें :- Cough Syrup Case : कफ सिरप कांड के सरगना शुभम जायसवाल के खिलाफ इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस, जल्द हो सकती है गिरफ्तारी

अब इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालें। सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं। पैन में ब्रेड के टुकड़े डालें और ब्रेड को मसालों में अच्छी तरह से मिला लें। इसे लगभग 3-4 मिनट तक पकाएं और बीच-बीच में हिलाते रहें। जब ब्रेड मसालों के साथ अच्छी तरह से मिल जाए और थोड़ी कुरकुरी दिखने लगे, तो आंच बंद कर लें। ऊपर से ताजे धनिया से सजाएं और नींबू का रस निचोड़ें। तुंरत इसका मजा लें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...