1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Breaking-रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ हो सकता है ‘सैन्य विद्रोह’? कमांडर ने दी चेतावनी

Breaking-रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ हो सकता है ‘सैन्य विद्रोह’? कमांडर ने दी चेतावनी

रूस और यूक्रेन (Russia and Ukraine) के बीच करीब 14 महीने से जारी युद्ध के बीव रूसी कमांडर इगोर गिरकिन (Russian commander Igor Girkin) ने बड़ी चेतावनी दी है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Russian President Vladimir Putin)  के खिलाफ सैन्य विद्रोह हो सकता है। कमांडर ने बताया कि यह विद्रोह वैगनर ग्रुप (Wagner Group)कर सकता है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन (Russia and Ukraine) के बीच करीब 14 महीने से जारी युद्ध के बीव रूसी कमांडर इगोर गिरकिन (Russian commander Igor Girkin) ने बड़ी चेतावनी दी है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Russian President Vladimir Putin)  के खिलाफ सैन्य विद्रोह हो सकता है। कमांडर ने बताया कि यह विद्रोह वैगनर ग्रुप (Wagner Group)कर सकता है। बता दें कि रूस की प्राइवेट आर्मी वैगनर ग्रुप (Russia’s private army Wagner Group) के प्रमुख येवेगेनी प्रिगोझिन (Yevgeny Prigozhin)  ने हाल ही में धमकी दी है कि वह यूक्रेन के बाखमुत से अपने सैनिकों को मोर्चे से हटा सकता है। प्रिगोझिन का आरोप है कि उसके सैनिकों को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Russian President Vladimir Putin) की तरफ से कोई मदद नहीं मिल रही है।

पढ़ें :- Ukraine ने काला सागर में ड्रोन ने रूसी जहाज पर किया हमला, 1300 टन वजनी युद्धपोत पानी में डूबा

रूसी कमांडर ने दी ये चेतावनी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रूसी कमांडर इगोर गिरकिन (Russian commander Igor Girkin) ने बताया कि प्रिगोझिन, रूसी रक्षा मंत्रालय (Russian Defense Ministry) की सार्वजनिक रूप से आलोचना कर चुके हैं। इगोर ने कहा कि जैसा कि प्रिगोझिन कह रहे हैं कि वह मोर्चे से अपने जवानों को हटा लेंगे, अगर वह हाई कमांड से बात किए बिना ऐसा करते हैं तो यह सीधे तौर पर सैन्य विद्रोह माना जाएगा। इगोर ने ये भी कहा कि अगर प्रिगोझिन मोर्चे से अपने सैनिकों को हटा लेता है तो यह रूस के लिए विनाशकारी साबित हो सकता है। वैगनर ग्रुप प्रमुख खुलेआम रूस के सैन्य नेतृत्व की आलोचना कर रहा है।

पुतिन का करीबी रहा है प्रिगोझिन

बता दें कि जिस येवेगेनी प्रिगोझिन (Yevgeny Prigozhin) पर आरोप लग रहा है कि वह पुतिन के खिलाफ सैन्य विद्रोह कर सकता है, वह कभी पुतिन का खास रहा है। रूस के कट्टरपंथियों में प्रिगोझिन अपनी कट्टर छवि को लेकर काफी लोकप्रिय है। यूक्रेन युद्ध के इतना लंबा खिंचने की वजह से भी पुतिन को आलोचना झेलनी पड़ रही है। ऐसे में प्रिगोझिन एक शक्तिशाली नेता के रूप में उभर रहा है।

पढ़ें :- Russia Alexey Navalny : रूसी विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी की जेल में मौत , पुतिन के कट्टर विरोधी थे

रूस यूक्रेन युद्ध में अब बाखमुत में भीषण लड़ाई छिड़ी हुई है। बाखमुत में शुरुआती बढ़त के बाद रूसी सेना कमजोर पड़ती दिख रही है। जमीन पर यूक्रेनी सेना, रूस पर भारी पड़ रही है लेकिन रूस हवाई हमलों से यूक्रेन के सैन्य ठिकानों पर बम बरसा रहा है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...