1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Ukraine ने काला सागर में ड्रोन ने रूसी जहाज पर किया हमला, 1300 टन वजनी युद्धपोत पानी में डूबा

Ukraine ने काला सागर में ड्रोन ने रूसी जहाज पर किया हमला, 1300 टन वजनी युद्धपोत पानी में डूबा

यूक्रेन और रूस के बीच पिछले दो वर्षों से युद्ध जारी है। इसी बीच मंगलवार को यूक्रेन ने दावा किया कि उसने काला सागर(Black Sea)  में एक सफल ड्रोन हमले को अंजाम दिया है। दावे के अनुसार, यूक्रेन ने काला सागर (Black Sea) में रूसी युद्धपोत (Russian Warship) को निशाना बनाया और उसे समुद्र में ही डुबा दिया है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। यूक्रेन और रूस के बीच पिछले दो वर्षों से युद्ध जारी है। इसी बीच मंगलवार को यूक्रेन ने दावा किया कि उसने काला सागर(Black Sea)  में एक सफल ड्रोन हमले को अंजाम दिया है। दावे के अनुसार, यूक्रेन ने काला सागर (Black Sea) में रूसी युद्धपोत (Russian Warship) को निशाना बनाया और उसे समुद्र में ही डुबा दिया है। बता दें कि रूस के राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन (Russian President Vladimir Putin) ने हाल में ही कसम खाई थी कि वह मॉस्को के अभियान को यूक्रेन में जरूर पूरा करेंगे। साथ ही रूसी राष्ट्रपति ने यूक्रेन का साथ देने वाले पश्चिमी देशों को भी चेतावनी दी थी कि अगर हस्तक्षेप करेंगे तो अंजाम परमाणु युद्ध (Nuclear War) भी हो सकता है।

पढ़ें :- Russia Alexey Navalny : रूसी विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी की जेल में मौत , पुतिन के कट्टर विरोधी थे

1300 टन वजनी था रूसी गश्ती जहाज

यूक्रेनी डिफेंस इंटेलिजेंस (Ukrainian Defense Intelligence)  ने बताया कि उनके 13 विशेष इकाई द्वारा संचालित समुद्री ड्रोन ने रूस के 1300 टन वजनी गश्ती जहाज सर्गेई कोटोव (Patrol Ship Sergey Kotov) को केर्च जलडमरूमध्य (Kerch Strait) के पास काला सागर (Black Sea)  में डुबा दिया। उन्होंने बताया कि यह हमला यूक्रेन नौसेना (Ukraine Navy) और यूक्रेन के डिजिटल परिवर्तन मंत्रालय (Ministry of Digital Transformation) के सहयोग से आयोजित किया गया था। यूक्रेनी डिफेंस इंटेलिजेंस (Ukrainian Defense Intelligence) के प्रतिनिधि एंड्री युसोव (Andrey Yusov) ने एक साक्षात्कार में बताया कि सर्गेई कोटोव (Sergey Kotov) को पहले भी कई बार निशाना बनाया गया था। लेकिन इस बार हमने सर्गेई कोटोव (Sergey Kotov) को पूर्ण रूप से नष्ट कर दिया है। यूक्रेन के ड्रोनों ने रूसी नौसैनिक जहाजों (Russian Naval Ships) पर असर डाला है।

पहले भी कई बार हमला कर चुका है यूक्रेन

यूक्रेन ने जनवरी में भी रूस पर हमला किया था। हमले में 27 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, इस हमले में 25 लोग घायल हो गए थे। रूसी नेता डेनिश पुशिलिन (Russian leader Danish Pushilin) ने बताया था कि डोनेट्स्क के बाहरी इलाके में स्थित एक बाजार में यूक्रेन ने गोलीबारी की थी। हमले में 27 लोगों की मौत हो गई। वहीं दो मासूमों के साथ 25 लोग घायल हो गए। पुशिलिन ने कहा कि, बाजार पर यूक्रेनी तोपखानों से कई गोले दागे थे, जिन्हें यूक्रेन के कुराखोव और क्रास्नोहोरिव्का से दागा गया था। रूस के विदेश मंत्रालय (Russian Foreign Ministry) ने हमले के लिए यूक्रेन को दोषी ठहराया था। उन्होंने इसे आतंकवादी हमला बताया था।बता दें, डोनेट्स्क यूक्रेन के उन चार क्षेत्रों में से एक है, जिसपर मॉस्को ने कब्जा कर लिया था।

पढ़ें :- Kim Jong Un Russia Visit: बुलेटप्रूफ ट्रेन से रूस पहुंचे किम जोंग उन, उत्तर कोरियाई तानाशाह और पुतिन के बीच होगी सीक्रेट मीटिंग

दिसंबर में भी यूक्रेन ने किया था हमला

यूक्रेनी सेना (Ukrainian Army) ने दिसंबर 2023 के अंत में भी रूसी शहर बेलगोरोद (Russian City Belgorod) पर भारी बमबारी की थी। हमले में बच्चों सहित 25 लोगों की मौत हो गई थी। रूसी अधिकारियों के एक बयान के अनुसार, बेलगोरोद (Belgorod) पर क्लस्टर बमों से ताबड़तोड़ हमले किए गए थे। यूक्रेन के हमलों में 100 से अधिक लोग घायल हुए। बेलगोरोद शहर (Belgorod City ) उत्तरी यूक्रेन (Northern Ukraine) की सीमा के पास है। रूसी रक्षा मंत्रालय (Russian Defense Ministry) ने कहा था कि मॉस्को, ओरयोल, ब्रांस्क और कुर्स्क क्षेत्रों के आसमान पर भी ड्रोन देखे गए थे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...