1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. BRICS समिट: सात साल बाद भारत आ सकते हैं चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग, 400 लोगों का दल भी होगा साथ

BRICS समिट: सात साल बाद भारत आ सकते हैं चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग, 400 लोगों का दल भी होगा साथ

भारत में अगले महीने ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन होने वाली है, जिसको लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग इस महामंच में हिस्सा लेने के लिए अगले महीने संभवत: नई दिल्ली का दौरा भी कर सकते हैं। यदि यह दौरा आधिकारिक रूप से तय होता है, तो पिछले सात वर्षों में शी चिनफिंग की यह पहली भारत यात्रा होगी।

By Sushil Sah 
Updated Date

नई दिल्ली। भारत में अगले महीने ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन होने वाली है, जिसको लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग इस महामंच में हिस्सा लेने के लिए अगले महीने संभवत: नई दिल्ली का दौरा भी कर सकते हैं। यदि यह दौरा आधिकारिक रूप से तय होता है, तो पिछले सात वर्षों में शी चिनफिंग की यह पहली भारत यात्रा होगी।

पढ़ें :- Video : प्रिंसिपल के उकसाने पर छात्रों ने महिला क्लर्क को बुरी तरह पीटा? पीड़िता ने थाने में दर्ज करवायी शिकायत

2019 के मुकाबले दोगुना बड़ा होगा प्रतिनिधिमंडल

सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इस बार चीनी राष्ट्रपति के साथ लगभग 400 अधिकारियों का एक विशाल प्रतिनिधिमंडल भारत आ सकता है। यह संख्या साल 2019 में महाबलीपुरम में हुए अनौपचारिक शिखर सम्मेलन के मुकाबले दोगुनी से भी अधिक है, जब उनके साथ केवल 200 अधिकारी आए थे। नई दिल्ली के प्रमुख होटलों में चीनी राजनयिकों और अधिकारियों की टीमों नेबुकिंग और सुरक्षा प्रोटोकॉल को लेकर पहले ही तैयारियां शुरू कर दी हैं।

भारत-चीन संबंधों के लिहाज से बेहद अहम दौरा

आपको बता दें कि साल 2020 में गलवान घाटी में हुई सैन्य झड़प के बाद से भारत और चीन के द्विपक्षीय संबंधों में काफी तनाव देखा गया है। ऐसे हालात में शी चिनफिंग की यह संभावित यात्रा दोनों देशों के बीच कूटनीतिक और रणनीतिक रिश्तों को सुधारने की दिशा में एक बड़ा टर्निंग पॉइंट हो सकती है।

पढ़ें :- जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी प्रदर्शन पर मायावती हुईं आगबबूला, बोलीं- यह मांग कतई भी उचित व देशहित में नहीं

सितंबर में सजेगा ब्रिक्स का मंच

देश की राजधानी नई दिल्ली में भारत इस वर्ष 12 और 13 सितंबर को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने जा रहा है। इस समिट में चीन के अलावा रूस के राष्ट्रपति व्लादमीर पुतिन और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ​सहित कई अन्य वैश्विक नेताओं के शामिल होने की भी उम्मीद है। हालांकि, चीन के विदेश मंत्रालय की तरफ से अभी तक शी चिनफिंग के इस दौरे की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। वहीं बीजिंग ने साफ किया है कि वह ब्रिक्स सहयोग को काफी महत्व देता है और सफल आयोजन के लिए मेजबान देश भारत का पूरा समर्थन करता है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...