HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जल निगम के अधीक्षण अभियंता की कार से अटैची चोरी, पत्नी पर लगाया गंभीर आरोप

जल निगम के अधीक्षण अभियंता की कार से अटैची चोरी, पत्नी पर लगाया गंभीर आरोप

राजधानी लखनऊ के आशियाना क्षेत्र में जल निगम के अधीक्षण अभियंता की कार में रखी अटैची चोरी हो गयी। काफी खोजबीन के बाद अभियंता को अटैची नहीं मिली तो उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की। इसके साथ ही उन्होंने पत्नी पर ही चोरी का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के आशियाना क्षेत्र में जल निगम के अधीक्षण अभियंता की कार में रखी अटैची चोरी हो गयी। काफी खोजबीन के बाद अभियंता को अटैची नहीं मिली तो उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की। इसके साथ ही उन्होंने पत्नी पर ही चोरी का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी।

पढ़ें :- राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने झारखंड की अभ्रक खदानों को ‘बाल श्रम मुक्त’ घोषित किया

अटैची में जरूरी दस्तावेज और अन्य सामान रखे थे। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आशियाना इलाके में रायबरेली रोड स्थित ओमेक्स सिटी निवासी विशेश्वर प्रसाद जल निगम बस्ती में अधीक्षण अभियंता हैं। बताया जा रहा है कि वह पत्नी सोनी उर्फ बसंती व बच्चे के साथ राजधानी में रहते हैं।

सात अप्रैल को वह घर पहुंचे और गाड़ी में रखे कागजात, चेक बुक, बैंक पासबुक, पैन कार्ड, रूबी जड़ी अंगूठी समेत लाइसेंसी रिवॉल्वर व पांच कारतूस अटैची में खकर गाड़ी लॉक कर घर के अंदर चले गए।

अगले दिन वह गाड़ी में देखा तो अटैची गायब थी। उनका आरोप है कि पत्नी से पूछने पर कोई खास जवाब नहीं मिला। इस पर उन्होंने पत्नी पर आशंका जाहिर करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।

 

पढ़ें :- सीएम योगी ने बस्ती मंडल के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ की समीक्षा बैठक, दिये ये दिशा-निर्देश

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...