1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Budget 2024: पीएम मोदी बोले-इस बजट में 2047 के विकसित भारत की नींव को मजबूत करने की गारंटी है

Budget 2024: पीएम मोदी बोले-इस बजट में 2047 के विकसित भारत की नींव को मजबूत करने की गारंटी है

पीएम मोदी ने कहा कि, आज का ये बजट Inclusive और innovative बजट है। इस बजट में Continuity का Confidence है। ये बजट विकसित भारत के चार स्तंभ- युवा, गरीब, महिला और किसान... सभी को सशक्त करेगा। निर्मला जी का ये बजट देश के भविष्य के निर्माण का बजट है। इस बजट में 2047 के विकसित भारत की नींव को मजबूत करने की गारंटी है। मैं निर्मला जी और उनकी पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Budget 2024: केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने साल 2024 के अंतरिम बजट पेश किया है। वित्त मंत्री का ये छठा और मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी और अंतरिम बजट है। सरकार का दावा है कि इस बजट में किसानों, महिलाओं, युवाओं और गरीबों को ध्यान में रखते हुए अंतरिम बजट 2024 में कई बड़े फैसले किए गए हैं। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बजट की सराहना करते हुए इसे गरीबों और मिडिल क्लास के लिए रोजगार पैदा करने वाला बजट बताया है।

पढ़ें :- 'हम इस डर में जीते थे कि कोई नया केस न कर दे, हमें जेल न भेज दे, या मरवा न दे...' पप्पू यादव का जेल से छूटने के बाद छलका दर्द

पीएम मोदी ने कहा कि, आज का ये बजट Inclusive और innovative बजट है। इस बजट में Continuity का Confidence है। ये बजट विकसित भारत के चार स्तंभ- युवा, गरीब, महिला और किसान… सभी को सशक्त करेगा। निर्मला जी का ये बजट देश के भविष्य के निर्माण का बजट है। इस बजट में 2047 के विकसित भारत की नींव को मजबूत करने की गारंटी है। मैं निर्मला जी और उनकी पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।

उन्होंने कहा कि, हम एक बड़ा लक्ष्य तय करते हैं, उसे प्राप्त करते हैं और फिर उससे भी बड़ा लक्ष्य अपने लिए तय करते हैं। गांवों और शहरों में गरीबों के लिए हमने 4 करोड़ से अधिक घर बनाए और अब हमने 2 करोड़ और घर बनाने का लक्ष्य रखा है। हमने 2 करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा था, अब इसे बढ़ाकर 3 करोड़ कर दिया है।

पीएम ने कहा, आज जिस इनकम टैक्स की नई स्कीम की घोषणा की गई, उससे मध्यम वर्ग के एक करोड़ लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। पिछली सरकारों ने सामान्य मानवी के सिर पर दशकों से ये बहुत बड़ी तलवार लटका कर रखी थी। इसके साथ ही कहा, यह बजट युवा भारत की युवा आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है। आज के बजट में देश में रिसर्च और इनोवेशन को मजबूत करने के लिए एक फंड बनाने के लिए 1 लाख करोड़ रुपये की घोषणा की गई है।

 

पढ़ें :- पुलवामा आतंकी हमले की 7वीं बरसी आज, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...