1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Budh Dev Gochar : ग्रहों के राजकुमार बुध देव 1 फरवरी को मकर राशि में प्रवेश करेंगे, इन राशियों को मिलेगी सफलता

Budh Dev Gochar : ग्रहों के राजकुमार बुध देव 1 फरवरी को मकर राशि में प्रवेश करेंगे, इन राशियों को मिलेगी सफलता

ग्रहों के राजकुमार बुध देव  की चाल में परिवर्तन होने वाला है। 1 फरवरी को बुध देव मकर राशि में प्रवेश करेंगे।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Budh Dev Gochar : ग्रहों के राजकुमार बुध देव  की चाल में परिवर्तन होने वाला है। 1 फरवरी को बुध देव मकर राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष शास्त्र में बुध देव को ग्रहों के राजकुमार ग्रह की संज्ञा दी गई है और बुध देव को वैदिक ज्योतिष में बुद्धि और वाणी के कारक ग्रह माना जाता है। ग्रहों की चाल परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है। हर एक ग्रह का गोचर का असर व्यक्ति के जीवन में दिखता है।  मकर राशि में प्रवेश करने से बुध और सूर्य बुधादित्य योग बनाएंगे जिसे धन प्राप्ति के लिए सर्वश्रेष्ठ योग कहा जाता है।  बुध गोचर से इन राशियों पर विशेष् प्रभाव पड़ेगा।

पढ़ें :- Surya Gochar 2026 : सूर्य देव 15 मार्च को मीन राशि में करेंगे प्रवेश , इन राशियों का शुरू हो सकता है सुनहरा समय

मेष राशि
बुध दव के गोचर से मेष राशि के जातकों को धनलाभ होगा। शुभ समाचार प्राप्त होगी। मेहनत का परिणाम जरूर मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे।

वृष राशि
बुध देव के गोचर से वृष राशि के जातकों को धनलाभ के भी संयोग बन रहे हैं। करियर के मामले में आपको सफलता मिलेगी। व्यापारियों को अपना रुका हुआ धन वापस मिल सकता है।

कन्या राशि
बुध देव के गोचर से कन्या राशि के जातकों के करियर में सफलता मिलेगी। व्यापारियों को व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा। आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। कार्य को मन लगाकर करेंगे तो सफलता अवश्य मिलेगी।

तुला राशि
तुला राशि के जातकों के जीवन पर बुध गोचर का असर काफी अच्छा पड़ने वाला है। कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी और नए अवसर मिलेंगे। आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा और पॉजिटिव भी रहेंगे।

पढ़ें :- Chaitra Amavasya 2026 : चैत्र अमावस्या पर स्नान-दान, पूजा-पाठ के साथ पितरों के लिए करें तर्पण,नकारात्मकता दूर होगी

मकर राशि
बुध देव के मकर राशि में गोचर से कुंभ राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है। धनलाभ के संयोग बनेंगे और आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। व्यापार कर रहे लोगों को फायदा होगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...