1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Budh Gochar 2025 :  कन्या राशि में प्रवेश करेंगे 15 सितंबर को ग्रहों के राजकुमार बुध देव , इन राशियों की बदलेगी किस्मत

Budh Gochar 2025 :  कन्या राशि में प्रवेश करेंगे 15 सितंबर को ग्रहों के राजकुमार बुध देव , इन राशियों की बदलेगी किस्मत

ग्रहों के राजकुमार बुधदेव गोचर करने वाले है। बुद्धि और ज्ञान के प्रदाता बुधदेव 15 सितंबर को कन्या राशि में प्रवेश करेंगे।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Budh Gochar 2025 :  ग्रहों के राजकुमार बुधदेव गोचर करने वाले है। बुद्धि और ज्ञान के प्रदाता बुधदेव 15 सितंबर को कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष शास्त्र में बुध को बुद्धि, संचार, व्यापार और तर्क-वितर्क का देवता माना जाता है। बुध देव के गोचर से कुछ राशियों में शुभ परिवर्तन तो कुछ राशियों में अशुभ प्रभाव देखने को मिल सकते है। कन्या राशि में इनका गोचर शुभ परिणाम देने वाला हो सकता है।

पढ़ें :- Mahashivratri 2026 :  शिव पूजा के महापर्व महाशिवरात्रि के दिन करें इन चीजों का दान ,  पितृ दोष से मिलेगा छुटकारा

मिथुन राशि
मिथुन राशि के लिए बुध का यह गोचर उनके चतुर्थ भाव में होगा। इस दौरान मिथुन राशि के जातक सुख शांति का अनुभव करेंगे। खरीदारी को लेकर नई योजना बन सकती है। संचार और लेखन में सफलता मिलेगी। हर निर्णय को गहन विश्लेषण के बाद ही लें।

कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए यह गोचर उनके प्रथम भाव में होगा। जो  अत्यंत शुभ माना जाता है। आपकी बुद्धि और संचार कौशल चरम पर होंगे। अपनी समस्त ऊर्जा का सही दिशा में उपयोग करें।

तुला राशि
तुला राशि के लिए बुध बारहवें भाव में गोचर करेगा।
इन दिनों रचनात्मकता और आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी। हालांकि, खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। इस समय का उपयोग अपनी रचनात्मक परियोजनाओं को आगे बढ़ाने और आध्यात्मिक गतिविधियों में शामिल होने के लिए करें।

धनु राशि
धनु राशि के लिए बुध दशम भाव में गोचर करेगा।, जो करियर में नए अवसर मिल सकते हैं। आपकी संचार शैली और बुद्धिमत्ता आपको कार्यस्थल पर लोकप्रिय बनाएगी।  नेटवर्किंग का लाभ उठाएं। सहकर्मियों और वरिष्ठों के साथ स्पष्ट और प्रभावी संवाद बनाए रखें।

पढ़ें :- Hanuman Jayanti 2026 : हनुमान जयंती के दिन करें सुंदरकांड का पाठ,  महाउपाय से दूर होंगे संकट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...