HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. बुल्डोजर न्याय पूरी तरह अस्वीकार्य है, यह बंद होना चाहिए : प्रियंका गांधी

बुल्डोजर न्याय पूरी तरह अस्वीकार्य है, यह बंद होना चाहिए : प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Congress General Secretary Priyanka Gandhi Vadra) ने शनिवार को एक्स पोस्ट लिखा कि अगर कोई किसी अपराध का आरोपी है तो उसका अपराध और उसकी सजा सिर्फ अदालत तय कर सकती है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Congress General Secretary Priyanka Gandhi Vadra) ने शनिवार को एक्स पोस्ट लिखा कि अगर कोई किसी अपराध का आरोपी है तो उसका अपराध और उसकी सजा सिर्फ अदालत तय कर सकती है। लेकिन आरोप लगते ही आरोपी के परिवार को सजा देना, उनके सिर से छत छीन लेना, कानून का पालन न करना, अदालत की अवहेलना करना, आरोप लगते ही आरोपी का घर ढहा देना- यह न्याय नहीं है। उन्होंने कहा कि यह बर्बरता और अन्याय की पराकाष्ठा है।

पढ़ें :- सड़क से लेकर दफ्तर तक, महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं...UP और MP की घटना को लेकर बोलीं प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Congress General Secretary Priyanka Gandhi Vadra)  ने कहा कि कानून बनाने वाले, कानून के रखवाले और कानून तोड़ने वाले में फर्क होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकारें अपराधी की तरह व्यवहार नहीं कर सकतीं। कानून, संविधान, लोकतंत्र और मानवता का पालन सभ्य समाज में शासन की न्यूनतम शर्त है। जो राजधर्म नहीं निभा सकता, वह न तो समाज का कल्याण कर सकता है, न ही देश का। प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने कहा कि बुल्डोजर न्याय पूरी तरह अस्वीकार्य है, यह बंद होना चाहिए।

पढ़ें :- यूपी में 69,000 शिक्षक भर्ती मामले में भाजपा ने ​जैसा युवा और सामाजिक न्याय विरोधी रवैया अपनाया वह हैरान करने वाला : प्रियंका गांधी

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...