1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Bullion Market: देश भर में सोना हुआ सस्ता, चांदी में भी आई गिरावट

Bullion Market: देश भर में सोना हुआ सस्ता, चांदी में भी आई गिरावट

आज सोना खरीदना रहेगा अच्छा। इन दिनों सावन का महीना चल रहा हैं। ऐसे में सोने चांदी के भाव में उतार—चढ़ाव देखने को मिल रहा है कभी सस्ता तो कभी महंगा होता रहता है।आज 24 जुलाई को 10 ग्राम का सोने का नया भाव 22 कैरेट 24 कैरेट सोने के रेट में बदलाव आया है।

By Sudha 
Updated Date

नई ​दिल्ली। आज सोना खरीदना रहेगा अच्छा। इन दिनों सावन का महीना चल रहा हैं। ऐसे में सोने चांदी के भाव में उतार—चढ़ाव देखने को मिल रहा है कभी सस्ता तो कभी महंगा होता रहता है। आज 24 जुलाई को 10 ग्राम का सोने का नया भाव 22 कैरेट 24 कैरेट सोने के रेट में बदलाव आया है। कई दिनों से सोने चांदी के भाव में तेजी देखने को मिल रही थी लेकिन आज दोनों के दामों में गिरावट दर्ज ​की गई है। बता दें कि आज गुरूवार को सोने के दाम में 1360 रूपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट देखने को मिली है जबकि आज चांदी के रेट में 1000 रूपए प्रति किलो की गिरावट देखने को मिली है। ऐसे में अब नई कीमतों के चलते सोने के भाव 1 लाख पार और चांदी के दाम 1.18 लाख पर कारोबार कर रहे हैं। आज 22 कैरेट सोने के दाम 92,550, 24 कैरेट का भाव 1,00,970 जबकि, 1 किलो चांदी का रेट 1,18,000 हजार रुपए चल रहा है।

पढ़ें :- सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान कल 23 महीने बाद जेल से होंगे रिहा, सीतापुर जेल में हैं बंद

आज 22 कैरेट सोने का रेट
नई दिल्ली, जयपुर, लखनऊ,सराफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने की कीमत 93,960/- रुपये है। वहीं हैदराबाद, केरल, कोलकाता, मुंबई सराफा बाजार में 92,550/- रुपये चल रहा है।अगर आज मध्यप्रदेश के शहर भोपाल और इंदौर की बात करें तो यहां आज 10 ग्राम सोने की कीमत 92,600/- रुपये है।

आज 24 कैरेट सोने का रेट
नई दिल्ली जयपुर लखनऊ और चंडीगढ़ सराफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने की कीमत 1,04,290 /- रुपये।इसके अलावा एमपी की बात की जाये तो भोपाल और इंदौर में आज 10 ग्राम सोने की कीमत 1,01,020 रुपये यानि लाख से पार चल रहा है। वहीं हैदराबाद, केरल, बैंगलुरू और मुंबई सराफा बाजार में 1,00,970/- रुपये है। चेन्नई सराफा बाजार में कीमत 1,00,970/- रुपये पर चल रहा है।

पढ़ें :- बिना लिखित परीक्षा के मिलेगी तीस हजार तक की सरकारी नौकरी, जल्द करे आवेदन

आज चांदी का रेट
मुंबई, दिल्ली, जयपुर, कोलकाता, अहमदाबाद, लखनऊ सराफा बाजार में 1 किलोग्राम चांदी की कीमत 1,19,100/- रुपये चल रही है। चेन्नई, मदुरै , हैदराबाद,और केरल सराफा बाजार में कीमत 1,29,100/- रुपये। वहीं एमपी के शहर भोपाल और इंदौर में 1 किलो चांदी की कीमत 1,19,100/ रुपए चल रहा है। यानि चांदी का रेट भी लाखों पार है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...