अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, भाजपा हटाओ, सनातन बचाओ! सच्चे संतों का अपमान करके भाजपा ने फिर साबित कर दिया है कि सिवाय अपनी पैसों की भूख और ख़ुदगर्ज़ी के, वो किसी की भी सगी नहीं है। भाजपाई की ये पुरानी ‘कु-कार्यशैली’ है कि जो भी भाजपाइयों के ज़ुल्म, ज़्यादती और जुर्म के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाता है, उसे भाजपाई झूठे आरोपों से धमकाने, दबाने, मिटाने की साज़िश करते हैं।
लखनऊ। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के ऊपर दर्ज हुई एफआईआर के बाद सियसाी सरगर्मी बढ़ने लगी है। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी की अटकलें भी लगाई जा रही हैं। इसको लेकर अब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा कि, सच्चे संतो का अपमान करके भाजपा ने साबित कर दिया कि वो किसी की सगी नहीं है।
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, भाजपा हटाओ, सनातन बचाओ! सच्चे संतों का अपमान करके भाजपा ने फिर साबित कर दिया है कि सिवाय अपनी पैसों की भूख और ख़ुदगर्ज़ी के, वो किसी की भी सगी नहीं है। भाजपाई की ये पुरानी ‘कु-कार्यशैली’ है कि जो भी भाजपाइयों के ज़ुल्म, ज़्यादती और जुर्म के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाता है, उसे भाजपाई झूठे आरोपों से धमकाने, दबाने, मिटाने की साज़िश करते हैं।
भाजपा हटाओ, सनातन बचाओ!
सच्चे संतों का अपमान करके भाजपा ने फिर साबित कर दिया है कि सिवाय अपनी पैसों की भूख और ख़ुदगर्ज़ी के, वो किसी की भी सगी नहीं है। भाजपाई की ये पुरानी ‘कु-कार्यशैली’ है कि जो भी भाजपाइयों के ज़ुल्म, ज़्यादती और जुर्म के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाता है, उसे भाजपाई… pic.twitter.com/aZoTz4KH4A
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) February 23, 2026
पढ़ें :- यूपी में भ्रष्टाचार का फंडा साफ है 'बच्चे भले न पढ़ें, बस BJP की तिजोरी में माल बढ़े' : कांग्रेस
उन्होंने आगे लिखा, भ्रष्ट-भाजपाई, उनके मुख़बिर संगी-साथी और सत्ता सजातीय वाहिनी की ‘बिगड़ी-तिकड़ी’ नकारात्मकता का आपराधिक त्रिगुट है, जिसका मंसूबा धन-कमाने के लिए सत्ता हासिल करना है। ये सब के सब अपने-अपने स्वार्थ के लिए एक अड्डे पर इकट्ठा हैं वैसे ये एक-दूसरे को फूटी आंख नहीं सुहाते हैं। इनकी आपसी खटपट की भूमिगत आवाज़ें अक्सर बाहर सुनाई दे जाती हैं।
बता दें कि, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि, हम समय समय पर जनता से मिलते हैं।
यह सरकार चाहती है कि हम ही धर्मचारी और सरकार हो। देश में 4 शंकराचार्य हैं जो सनातन धर्म की रक्षा करते आए हैं। अब इन्होंने उन पर प्रहार करना शुरू कर दिया है। उन्होंने आगे कहा कि, सच्चाई कभी समाप्त नहीं होती है बलिक वह सदा बनी रहती है। गौ हत्या की बंदी की आवाज उठी है और हम इस आवाज को और बुलंद करते रहेंगे।