HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ‘काऊ मिल्क प्लांट’ को न खोलकर, भाजपा अपनी नकारात्मक सियासत को दर्शा रही: अखिलेश यादव

‘काऊ मिल्क प्लांट’ को न खोलकर, भाजपा अपनी नकारात्मक सियासत को दर्शा रही: अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने भाजपा सरकार को किसान विरोधी बताया है। साथ ही कहा, किसान विरोधी भाजपा कम-से-कम बच्चों के मुंह से दूध तो न छीने।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने भाजपा सरकार को किसान विरोधी बताया है। साथ ही कहा, किसान विरोधी भाजपा कम-से-कम बच्चों के मुंह से दूध तो न छीने।

पढ़ें :- Video : राहुल गांधी, बोले- क्या करोड़ों भारतीयों की यात्रा की रीढ़ हमारी रेलवे वाकई 21वीं सदी के लिए तैयार है?

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, सपा की बड़ी सोच के कामों में गिने जानेवाले ‘काऊ मिल्क प्लांट’ को न खोलकर, भाजपा अपनी नकारात्मक सियासत को दर्शा रही है। इससे हज़ारों दुग्ध किसानों को लाभ मिलेगा और लाखों बच्चों को सही पोषण भी। किसान विरोधी भाजपा कम-से-कम बच्चों के मुँह से दूध तो न छीने। किसान कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा!

इसके साथ ही अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर एक और पोस्ट किया है,​ जिसमें लिखा कि, पूर्ण महाकुंभ में स्वास्थ्य सेवाओं की अग्रिम तैयारी के अभाव में, एक तीर्थयात्री की मृत्यु का समाचार दुखद है। सरकार तैयारी पर निगाह रखे और श्रद्धालुओं का जीवन बचाए, यही विनम्र आग्रह है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...