1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सपा के विकासशील कार्यों का विरोध करते-करते भाजपा यूपी की जनता की ख़ुशियों की ही विरोधी हो गयी: अखिलेश यादव

सपा के विकासशील कार्यों का विरोध करते-करते भाजपा यूपी की जनता की ख़ुशियों की ही विरोधी हो गयी: अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव  (Akhilesh Yadav) ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सपा के विकासशील कार्यों का विरोध करते-करते भाजपा यूपी की जनता की ख़ुशियों की ही विरोधी हो गयी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव  (Akhilesh Yadav) ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सपा के विकासशील कार्यों का विरोध करते-करते भाजपा यूपी की जनता की ख़ुशियों की ही विरोधी हो गयी।

पढ़ें :- विपक्ष को नगण्य मुक़दमों में फंसाकर अपना राजनीतिक भविष्य साधने वाली भाजपा विपक्ष की ताक़त से डर गयी: अखिलेश यादव

पढ़ें :- केशव ,बोले- अखिलेश का बस चले तो मेरी हत्या करवा दें, उनके मन में मेरे लिए बहुत भरा हुआ है जहर '2024 में सपा का होगा सफाया'

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने ट्वीट कर लिखा है कि, सपा काल में गोमती रिवर फ्रंट पर लगे फ़व्वारे भाजपा काल में काल-गति को प्राप्त हो गये हैं। सपा काल में देश का जो सबसे बड़ा फ़ाउंटेन लग रहा था, भाजपा काल में उसके कंटेनर तक नहीं खुले हैं। सपा के अन्य कामों के उद्घाटन की तरह भाजपा इन कंटेनरों का उद्घाटन कर जनता को कुछ तो ख़ुशी दे।

पढ़ें :- UP News: अखिलेश यादव बोले सपा का साथ देने वालों को किया जा रहा प्रताड़ित, पर्यटन मंत्री को लेकर भी किया बड़ा दावा

इसके साथ ही दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि, भाजपा ने उप्र की जनता से ख़ुशियों के ये फ़व्वारे और फ़व्वारों के संग संगत करता ये संगीत छीनकर क्या पाया? सपा के विकासशील कार्यों का विरोध करते-करते भाजपा उप्र की जनता की ख़ुशियों की ही विरोधी हो गयी है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...